हजारों पेंशनरों के लिए नई अपडेट, जल्द पूरा करें ये काम, जुलाई अंत तक खाते में आएगी इतनी पेंशन

pension news

सीतापुर, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के हजारों पेंशनरों और बुजुर्गों  के लिए नई अपडेट है। जिन पेंशनरों ने अबतक अपने बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक नही करवाया है, वे 31 जुलाई से पहले अपडेट करवा लें, अन्यथा अगले महीने की पेंशन अटक सकती है। बता दे कि सरकार द्वारा 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को उनके जीविकोपार्जन के लिए सरकार की तरफ से 1000 रुपये प्रतिमाह का लाभ दिया जाता है ।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! अगस्त में मिलेगा नया पे स्केल, एरियर का भी होगा भुगतान

दरअससल,  60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को उनके जीविकोपार्जन के लिए यूपी सरकार  1000 रुपये प्रतिमाह का लाभ दिया जाता है और साल में दो बार और एक साथ लाभार्थियों को लाभ दिया जाता है। वृद्धावस्था पेंशन धारकों को यह राशि डीबीटी के जरिए भेजी जाती है, कोई गड़बड़ी ना हो, इसके लिए यूपी शासन ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पेंशनरों के लिए बैंक खाता को आधार से लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया है। समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में 67 हजार 337 पेंशनर्स है,जिसमें से केवल 30 प्रतिशत लोगों ने ही अपने खाते को आधार से लिंक करवा है, लेकिन अब भी कई खाताधारकों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

इसके लिए यूपी शासन ने 31 जुलाई 2022 तक का समय दिया है। वही समाज कल्याण विभाग ने भी पेंशनधारियों के आधार कार्ड को अब बैंक खातों से लिंक करने का काम शुरू कर दिया है, इस लिंकअप कार्य के बाद ही अब लोगो को उनकी पेंशन आसानी से उनके खातों में पहुंच सकेगी।वही ग्रेटर नोएडा में जनवरी में पेंशन प्राप्त निराश्रित 18 हजार पेंशनरों महिलाओं को आगामी किस्त का भुगतान जुलाई के अंतिम सप्ताह तक कर दिया जाएगा। जिन लाभार्थियों को जनवरी 2022 के बाद भुगतान नहीं हुआ है उन्हें आगामी किस्त का भुगतान जुलाई के अंतिम सप्ताह तक कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी नमी, 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 6 संभागों में बिजली गिरने का अलर्ट

इधर, यूपी शासन ने वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांगजन पेंशन लाभार्थियों को एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल (sspy-up.gov.in ) से अपना आधार कार्ड व मोबाइल नंबर लिंक करना अनिवार्य किया है, ऐसे मेंज जिन पेंशनरों ने अभी तक यह जानकारी अपडेट नहीं की है वे 31 जुलाई तक पूरी कर लें अन्यथा अगस्त में भी 3 महीने की पेंशन का लाभ नहीं मिल पाएगा। जिन पेंशनरों ने जानकारी लिंक नहीं की है उन्हें जुलाई में जारी होने वाली 3 महीने पेंशन अभी नहीं मिलेगी, लेकिन जब पोर्टल से आधार व मोबाइल नंबर लिंक हो जाएगा वैसे ही पेंशन जारी कर दी जाएगी। वही जून तक जिन लोगों ने प्रक्रिया पूरी करा ली है उन्हें पेंशन जारी की दी जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews