राशन कार्ड धारकों के लिए काम की खबर, 30 नवंबर तक पूरा कर लें ये काम, वरना कट सकता है लिस्ट से नाम, नहीं मिलेगा लाभ!

सभी उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि 30 नवम्बर 2024 तक योजना से जुड़े परिवार के सभी सदस्यों का eKYC करवाना अनिवार्य है। यदि चयनित परिवार के किसी सदस्य की ई-केवाईसी नहीं हो रही है तो उस परिवार को राशन का गेहूं नहीं दिया जाएगा।
ration card e-kyc

Ration Card E-KYC: राजस्थान के राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है।अगर अबतक आपने ईकेवायसी नहीं करवाई है तो फटाफट अपडेट कर लें, अन्यथा लाभार्थी सूची से नाम कट सकता है और दिसंबर से अनाज का लाभ मिलना भी बंद हो सकता है।राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित परिवार के राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों की eKYC अनिवार्य है। वर्तमान में राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 4.46 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

दरअसल, राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सरकार ने 30 नवंबर तक ईकेवायसी करने की तारीख तय की है।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आदेशानुसार उचित मूल्य दुकानों पर जाकर खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र लाभार्थी नवबंर तक eKYC करवा सकते है। eKYC के लिए राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का सत्यापन जरूरी है। यदि एक भी सदस्य का eKYC नहीं हुआ तो राशन कार्ड अपडेट नहीं होगा।यदि किसी उपभोक्ता की eKYC के दौरान फिंगर प्रिंट नहीं स्कैन होते हैं तो उनके लिए आईरिस मशीन से ई-केवाईसी की जाएगी।

eKYC नहीं करवाई तो नहीं मिलेगा दिसंबर से राशन

ध्यान रहे जिन लाभार्थियों ने तय तारीख तक eKYC नहीं करवाई है तो उनको दिसंबर से राशन का लाभ नहीं मिलेगा और खाद्य सुरक्षा सूची से नाम भी हटा दिया जाएगा।सभी उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि 30 नवम्बर 2024 तक योजना से जुड़े परिवार के सभी सदस्यों का eKYC करवाना अनिवार्य है। यदि चयनित परिवार के किसी सदस्य की ई-केवाईसी नहीं हो रही है तो उस परिवार को राशन का गेहूं नहीं दिया जाएगा।यदि उपभोक्ता के राशनकार्ड में किसी सदस्य का आधार कार्ड नहीं जुड़ा है तो पहले राशन कार्ड में आधार सीडिंग करवाने के बाद ही उस सदस्य की ई-केवाईसी की जा सकेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews