बिहार में बेपटरी हुई North East Express ट्रेन, 4 की मौत कई घायल, मामले की होगी जांच

North East Express

North East Express Accident: बिहार के बक्सर में बुधवार रात एक भीषण ट्रेन एक्सीडेंट देखने को मिला। दिल्ली के आनंद विहार से गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन तक जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बक्सर में बेपटरी हो गई। अचानक हुए इस हादसे में एक के बाद एक 6 डब्बे पटरी से उतर गए और कई लोग हादसे का शिकार हो गए।

बिहार में गंभीर ट्रेन हादसा

इस भयावह ट्रेन हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई यात्री जख्मी हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अचानक से AC 3 टीयर के दो कोच पलट गए और चार पटरी से उतर गए और देखते ही देखते 21 बोगियां हादसे की चपेट में आ गई। हादसे की सूचना लगते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हुई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटना को देखते हुए पटना के AIIMS और IGIMS समेत आगे सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। हादसे में जितने लोग घायल हुए हैं उन्हें बक्सर और आसपास के अस्पताल में भर्ती किया गया है और घटना पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है।

बचाव कार्य पूरा

इस रेल हादसे में प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा चलाया गया राहत एवं बचाव कार्य पूरा हो गया है। दुर्घटना के मामले में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि यह बहुत ही भयावह था। जिस तरह से लोगों ने प्रशासन का बचाव कार्य में सहयोग किया है वह बहुत ही सराहनीय है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे की जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन

इस हादसे के दौरान ट्रेन में सवाल लोगों को स्पेशल ट्रेन से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया है। राहत एवं बचाव कार्य पूरा किया जा चुका है और ट्रैक की मरम्मत का कार्य चल रहा है जिसे जल्दी ठीक कर दिया जाएगा। ट्रैक अवरुद्ध होने के चलते कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं लेकिन सुधार का काम होते ही आवागमन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

रेलवे का हेल्पलाइन नंबर

दिल्ली से कामाख्या स्टेशन जा रही इस ट्रेन के हादसे का शिकार होने पर दुख व्यक्त किया है और इसी के साथ लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं ताकि वह इस संबंध में जानकारी जुटा सकें। लोग कमर्शियल कंट्रोल नंबर 7759070004, दानापुर हेल्पलाइन नंबर 8905697493, पटना हेल्पलाइन नंबर 9771449971और आरा हेल्पलाइन नंबर 8306182542 पर संपर्क कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews