
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित एक बैंक पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। बैंक का नाम इंडियन मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (Indian Mercantile Cooperative Bank Limited) है। RBI के आदेश के मुताबिक अब इस बैंक का ग्राहक अपने खाते से एक लाख रुपये से ज्यादा राशि नहीं निकाल सकेगा।
RBI का ये आदेश आज शनिवार से प्रभावी हो गया। जानकारी के अनुसार RBI ने आदेश ने प्रतिबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि उक्त सहकारी बैंक अब बिना मंजूरी के कोई ऋण, अग्रिम प्रदान या नवीनीकृत जारी नहीं करेगा और ना ही कोई निवेश कर सकेगा।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमत में गिरावट जारी, जानें ताजा भाव
RBI ने कहा कि इंडियन मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के ग्राहक को अब से बचत खाते, चालू खाते या अन्य किसी खाते से एक लाख रुपये से ज्यादा की राशि निकालने की अनुमति नहीं होगी। RBI ने ये भी स्पष्ट किया कि इस प्रतिबंधात्मक आदेश को बैंक के लायसेंस रद्द करने जैसी किसी शंका के रूप में ना देखा जाये।
ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अब हर महीने ऐसे मिलेगी पेंशन की रकम, जानें नई अपडेट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

