मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना (AB-PMJAY) के तहत स्वास्थ्य हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम लॉन्च करने वाले हैं। दरअसल इसके साथ ही सभी वृद्धजन को इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। बता दें कि अब इस योजना के चलते 5 लाख रुपये तक का इलाज फ्री में किया जाएगा। इससे पहले इस योजना में 70 साल के बुजुर्ग शामिल नहीं थे। हालांकि अब इन्हें भी इसमें शामिल कर लिया गया है।
दरअसल आयुष्मान भारत योजना के तहत अब इसका लाभ सभी वृद्धजन को मिलने वाला है। इसमें गरीब, मध्यम वर्गीय या फि अमीर सभी को आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र माना गया है। इस योजना के चलते PMJAY में आने वाले 29,000 से ज्यादा लिस्टेड हॉस्पिटल द्वारा 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज किया जा सकेगा।
इन बिमारियों में मिलता है AB-PMJAY
दरअसल आयुष्मान भारत योजना (AB-PMJAY) के तहत स्वास्थ्य हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम देश के ज्यादातर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है। हालांकि इसमें दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के निवासी शामिल नहीं है। वहीं बीमारी की बात करें तो इसमें कैंसर, हार्ट डिजीज या किडनी से जुड़ी बीमारियां, कोरोना, मोतियाबिंद इसके साथ ही साथ डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया, घुटना और कूल्हा दर्द जैसी सभी गंभीर बीमारियां शामिल है। इन सभी बीमारियों का इलाज इस स्कीम के चलते फ्री में किया जाएगा।
अब इन गंभीर बिमारियों का इलाज भी होगा फ्री
जानकारी के मुताबिक सरकार द्वारा प्राइवेट हॉस्पिटल्स में अब कई ट्रीटमेंट जिसमें मोतियाबिंद, सर्जिकल डिलीवरी, और मलेरिया जैसी बीमारी शामिल है को हटा दिया गया है। दरअसल अब सरकारी अस्पतालों में इन सभी बीमारियों का इलाज फ्री में कराया जा सकता है। वहीं सरकार की इस योजना में बीमारियों के अलावा प्रोस्टेट कैंसर, पल्मोनरी वॉल्व रिप्लेसमेंट, नी, डबल वॉल्व रिप्लेसमेंट, कोरोनरी आर्टरी बाइपास और हिप रिप्लेसमेंट, रेडिएशन ओंकोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, एंजियोप्लास्टी विद स्कल बेस सर्जरी स्टेंट, टिश्यू एक्सपेंडर, पीडियाट्रिक सर्जरी जैसी बड़ी सर्जरी भी निशुल्क कराई जा सकती है। जानकारी दे दें कि यह सर्जरी सरकारी अस्पतालों के अलावा आप प्राइवेट अस्पतालों में भी करवा सकते हैं।






