एक और मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

एक और मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र (maharashtra) में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा। अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (uddhav thackeray) के बेटे और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे (aaditya thackeray) कोरोना पॉजिटिव (corona positive) पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होने खुद ट्वीट करके दी।

ये भी देखिये – Indore News: लॉकडाउन के दौरान क्या रहेगा खुला और क्या बंद, पढ़िए यहां

अपने ट्वीट में परिवहन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने लिखा है कि “कोविड के हल्के लक्षण पाए जाने पर मैंने टेस्ट कराया और मेरी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। वे सब जो मेरे संपर्क में आए हैं मैं उनसे निवेदन करता हूं कि वे अपना कोरोना टेस्ट कराएं। आप सभी कोरोना को लेकर सतर्कता बरतें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।”

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को यहां 27,126 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसी के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या  24,49,147 हो गई है। लगातार बढ़ते मामलों ने राज्य सरकार को चिंता में डाल दिया है और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पहले ही लॉकडाउन (lockdown) के संकेत दे चुके हैं। अगर कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लगा तो वहां लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews