अब ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा “हां, हम निक्कर धारी”

अब ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा “हां, हम निक्कर धारी”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ (Kamalnath) के द्वारा बीजेपी (BJP) मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (VD Sharma) के खिलाफ दिया गया एक बयान राष्ट्रीय स्तर पर छा गया है। जहां कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर इसको लेकर वार कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर ट्विटर (Twitter) पर भी यह मुद्दा जमकर ट्रेंड हो रहा है।

देश का पहला किड्स फ्रेंडली कोविड वैक्सीनेशन सेंटर तैयार, सीएम शिवराज ने दी बधाई

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को खंडवा की आम सभा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के लिए कहा था कि उन्होंने जब निकर पहनना भी नहीं सीखा था तब से वे यानी कमलनाथ सांसद हैं। 1980 में जब कमलनाथ पहली बार सांसद बने थे तब वीडी शर्मा की उम्र महज 10 वर्ष थी। कमलनाथ के मुंह से ही बयान क्या निकला, बीजेपी ने उन पर हमला बोल दिया। वीडी शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वह ऐसी राष्ट्रीय संस्था से जुड़े हुए हैं जहां पर निकर पहन कर संस्कार सिखाए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ से ही सवाल पूछ लिया कि क्या राहुल गांधी सूट पैंट पहन कर पैदा हुए थे। नरोत्तम ने कहा कि उम्र के हिसाब से व्यक्ति के परिधान तय होते हैं। बीजेपी के एक और प्रवक्ता डॉ हितेश वाजपेयी ने ट्वीट कर कहा कि यह निक्कर वाले ही थे जिन्होंने एन्टिओ मारियो को सोनिया गांधी बना दिया। कुल मिलाकर निकर का मुद्दा पिछले दो दिनों से प्रदेश की राजनीति में तो छाया ही है अब यह देश की राजनीति पर भी हावी हो रहा है। ट्विटर पर “हा हम निक्कर धारी” के नाम से यह मुद्दा जमकर फ्रेंड हो रहा है और ट्वीट करने वाले खुद को आरएसएस से जुड़ा होने की बात कहकर इसे गर्व की बात कह रहे हैं। हालांकि कमलनाथ ने यह बयान किस संदर्भ में दिया यह तो वही जाने, लेकिन कुल मिलाकर बीजेपी को हमला बोलने का एक मौका तो कमलनाथ ने मुहैया करा ही दिया है।

https://twitter.com/Sachi_Sadhana/status/1448233393326465029?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews