अब इस रूट पर दौड़ेगी Vande Bharat Express, PM Modi दिखाएंगे हरी झंडी

अब इस रूट पर दौड़ेगी Vande Bharat Express, PM Modi दिखाएंगे हरी झंडी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कल देश को एक और तोहफा देने जा रहे हैं। कल देश को वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की एक और ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। ये ट्रेन ऊना (Una) से दिल्ली (Delhi) के बीच चलाई जाने वाली है। ऊना रेल माध्यम से गुजरात से जुड़ चुका है और अब वंदे भारत एक्सप्रेस की ये ट्रेन अंबाला तक जाने वाली है।

ये रहेगा रूट

ये ट्रेन सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर ऊना से निकलेगी और हरियाणा होते हुए 8 बजे अंबाला पहुंचेगी। सिर्फ बुधवार को छोड़कर ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन लगातार चलेगी। 16 कोच की इस ट्रेन में 1000 पैसेंजर्स को बैठाया जा सकता है। सिर्फ 5 घंटे में ये यात्रियों को ऊना से दिल्ली पहुंचा देगी।

Must Read- दिवाली से पहले उत्तराखंड दौरे पर जाएंगे PM Modi, अपने ड्रीम प्रोजेक्ट्स का करेंगे निरीक्षण

PM मोदी 13 अक्टूबर को ऊना दौरे पर जाएंगे और यहां 7981 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 1923 करोड़ की लागत से बनाए गए बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखने के साथ ही 5930 करोड़ की लागत से तैयार की जाने वाली ऊना हमीरपुर रेलवे लाइन और 128 करोड़ के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का लोकार्पण भी करेंगे।

इन सभी कार्यक्रमों के साथ पीएम मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाएंगे। ऊना से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह बहुत ही शानदार तोहफा है। हिमाचल से निकलते वक्त इस स्टेशन का पहला स्टॉप अंब अंदौरा होगा। दिल्ली से आते वक्त भी ये अंतिम स्टेशन अंब अंदौरा तक जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews