अब प्रत्येक शनिवार कीजिये लद्दाख की सैर, IRCTC ने बनाया स्पेशल टूर पैकेज

अब प्रत्येक शनिवार कीजिये लद्दाख की सैर, IRCTC ने बनाया स्पेशल टूर पैकेज

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए IRCTC यानि इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन  (Indian Railway Catering & Tourism Corporation) एक से बढ़कर एक शानदार टूर पैकेज प्लान (IRCTC new tour package) बनता है जो ना सिर्फ किफायती होते हैं बल्कि कम्फर्टेबल और विशेष सुविधाओं से भरपूर होते हैं। IRCTC ने एक बार फिर लद्दाख की सैर का टूर पैकेज बनाया है, खास बात ये है कि ये जुलाई और अगस्त में प्रत्येक शनिवार को जायेगा।

चिलचिलाती गर्मी से यदि आप परेशान हैं और कोई ठंडी जगह जाने का प्लान कर रहे हैं तो IRCTC ने आपके लिए एक शानदार युर पैकेज प्लान बनाया है।  इसका नाम है Exotic Ladakh, ITCTC यहाँ घूमने जाने वाले पर्यटकों की इस क्षेत्र की हवाई यात्रा कराएगी।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त एक्शन : 10,000 रुपये की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

IRCTC  (IRCTC Tour Packages) के 7 दिन/6 रात के इस टूर पैकेज की खास बात ये है कि ये टूर 02 जुलाई से 10 सितम्बर तक प्रत्येक शनिवार को जायेगा। इसकी तारीखें भी IRCTC ने घोषित कर दी हैं। जुलाई महीने में 02, 09, 16, 23 और 30 जुलाई को, अगस्त महीने में ये टूर 06, 13, 20, और 27 अगस्त को एवं सितंबर महीने में ये टूर 03 सितंबर और 10 सितंबर को जायेगा।

ये भी पढ़ें – Bhopal CBI की बड़ी कार्रवाई, 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराए CGST सुपरिटेंडेंट, एक फरार

IRCTC (IRCTC News)इस टूर पैकेज में मुंबई से लेह लुब्रा, तरटक, पेंगोंग, लेह, मुंबई टूर सर्किट होगा। इसका किराया प्रति व्यक्ति 48,000/- रुपये से शुरू है। किराये की और भी अलग अलग श्रेणी हैं, जिसका उपयोग आप कर सकते हैं । यदि आप लद्दाख के इस शानदार टूर पैकेज का फायदा उठाना चाहते हैं तो IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या ट्विटर हैंडिल पर विजिट कर डिटेल लेकर बुकिंग करा सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews