
UP Police Officer Transfer : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है पुलिस मुख्यालय ने दो भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अफसरों के तबादले किए हैं। डीजीपी मुख्यालय में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक राजा श्रीवास्तव ने आदेश जारी करते हुए आईपीएस अफसर एन कोलांची और पवन कुमार का तबादला किया है।
जानें किसे कहां भेजा
- वर्ष 2008 के आईपीएस अफसर व डीआईजी साइबर क्राइम एन कोलांची को प्रयागराज पुलिस कमीश्रेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।कोलांची जुलाई 2022 से साइबर क्राइम में डीआईजी के पद पर तैनात थे।
- वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अफसर व प्रयागराज पुलिस कमीश्रेट में अपर पुलिस आयुक्त पवन कुमार को डीआईजी साइबर क्राइम बनाया गया है।
- प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग (पीपीएस) के छह पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया गया है उनमें सहायक सेनानायक 26वीं वाहिनी, पीएसी गोरखपुर संजय कुमार सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) गोरखपुर जोन का स्टाफ अफसर बनाया गया है।
- सहायक सेनानायक 39वीं वाहिनी, पीएससी मीरजापुर परमानंद पांडेय को एडीजी वाराणसी जोन का स्टाफ अफसर, पुलिस उपाधीक्षक एटीएस लखनऊ ओजस्वी चावला को एडीजी आगरा जोन का स्टाफ अफसर, सहायक सेनानायक 4वीं वाहिनी, पीएसी प्रयागराज को एडीजी प्रयागराज जोन का स्टाफ अफसर ।
- सहायक पुलिस आयुक्त एलआइयू, कानपुर नगर सूक्ष्म प्रकाश को एडीजी मेरठ जोन का स्टाफ अफसर और सहायक सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएससी लखनऊ राकेश प्रताप सिंह एडीजी लखनऊ जोन का स्टाफ अफसर बनाया गया है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

