Omicron Effect : 15 दिसंबर से शुरू नहीं होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, सर्कुलर जारी

Omicron Effect : 15 दिसंबर से शुरू नहीं होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, सर्कुलर जारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  अंतरराष्ट्रीय उड़ान (International flights)  के जरिये विदेशों का सफर करने वाले यात्रियों को अभी और इन्तजार करना होगा।  सरकार ने साफ़ किया है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रभाव (Omicron Effect) को देखते हुए 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू नहीं होंगी।

डायरेक्टर जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) ने अपने बयान में कहा कि नई वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सभी पक्षों से बात की जा रही है और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के सम्बन्ध में जल्दी ही जानकारी दी जाएगी। DGCA ने सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी शेयर की है।

ये भी पढ़ें – खाते में भेजे गए 21.38 करोड़ रूपए, EPFO खाताधारकों को मिला लाभ, ऐसे करें चेक

आज 01 दिसंबर को जारी सर्कुलर में 26 नवंबर को जारी किये गए सर्कुलर का हवाला देते हुए उसे रद्द करने की बात कही गई है।  गौरतलब है कि 26 नवंबर को DGCA ने सर्कुलर जारी कर कुछ शर्तों और प्रतिबंधों के साथ 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के संकेत दिए थे।

ये भी पढ़ें – UGC ने विश्वविद्यालयों को लेकर दिया महत्वपूर्ण निर्देश

ये भी पढ़ें – सूदखोरों से परेशान पति लापता, पुलिस नहीं कर रही मदद, पत्नी ने दी सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews