उत्तराखंड में UCC बिल पास होने पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, “यह हर्ष एवं गर्व का पल है”

UCC

UCC Bill Passed In Uttrakhand: बुधवार को उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पारित हो गया। इसी के साथ समान नागरिक कानून को लाने वाला देश का पहला राज्य उत्तराखंड बन चुका है। बता दें इस बिल को मंगलवार को विधानसभा में पेश किया गया था। जिसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी में जमकर बहस देखने को मिली थी। वहीं बिल के पास होने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश शासन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सभी देशवासियों को बधाई दी।

हर्ष एवं गर्व के पल- कैलाश विजयवर्गीय

उत्तराखंड विधानसभा में UCC बिल पास होने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह पल हर्ष एवं गर्व का पल है। साथ ही देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के विधेयक के पास होने पर सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने लिखा कि यह एक अत्यंत प्रसन्नता एवं गर्व की बात है कि उत्तराखंड UCC को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। वहीं इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई भी दी। साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा कि पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन में यह विधेयक असमानता को पीछे धकेलकर उत्तराखंड में सामाजिक समानता के ध्येय को साकार करेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews