Padma Award : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया पद्म सम्मान पाने वाली हस्तियों का अभिवादन

Padma Award : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया पद्म सम्मान पाने वाली हस्तियों का अभिवादन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने आज सोमवार को राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2020 के पद्म पुरस्कारों (Padma Award 2020) से देश के लिए अभूतपूर्व योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य मंत्री और विशिष्ट अतिथि मौजूद थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पद्म पुरस्कार विजेताओं से की मुलाकात की, उन्होंने किसी के सामने हाथ जोड़कर उसका अभिवादन किया तो किसी की पीठ पर  हाथ रखकर या हाथ में हाथ लेकर उसका शुभकामनायें दी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली एयर मार्शल डॉ पद्मा बंदोपाध्याय से मुलाकात कर उनके सामने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मा बंदोपाध्याय को पद्मश्री से सम्मानित किया है।

ये भी पढ़ें – Padma Award: कंगना रनौत, अदनान सामी, रानी रामपाल पद्मश्री से सम्मानित

प्रधानमंत्री ने गायक अदनान सामी की पीठ पर हाथ रखकर उन्हें शुभकामनायें दी।  अदनान को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पर्यावरण कार्यकर्ता डॉ अनिल प्रकाश जोशी से प्रधानमंत्री ने आत्मीय मुलाकात की और पर्यावरण सहेजने के लिए उनकी प्रशंसा की।  इसके अलावा अन्य कई सम्मानित हस्तियों से प्रधानमंत्री ने मुलाकात की और देश के लिए दिए उनके योगदान के लिए आभार जताया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में साल 2020 के लिए 141 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।  साल 2021 के लिए 119 हस्तियों को मंगलवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रपति ने  अभिनेत्री कंगना रनौत हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल , करण जौहर, एकता कपूर और सिंगर स्वर्गीय एसपी बालसुब्रमण्यम सहित अन्य कई हस्तियों को पद्मश्री से नवाजा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसके साथ ही पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण जेटली, पूर्व कैबिनेट मंत्री जॉर्ज फर्नांडीज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया , इनके परिजनों ने ये पुरस्कार प्राप्त किये।  शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्र को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।  इसके अलावा बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी संधू को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews