Padma Award: कंगना रनौत, अदनान सामी, रानी रामपाल पद्मश्री से सम्मानित

Padma Award: कंगना रनौत, अदनान सामी, रानी रामपाल पद्मश्री से सम्मानित

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। चर्चित फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut), सिंगर अदनान सामी Adnan Sami) , हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल (Rani Rampal) सहित कई अन्य हस्तियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने आज सोमवार को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पूर्व मंत्री अरुण जेटली को पद्म विभूषण और  बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी संधू को पद्म भूषण से नवाजा गया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक समारोह में 2020 के पद्म पुरस्कार वितरित किये।  इसमें चार बार की राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता कंगना रनौत को पद्मश्री से नवाजा गया।  कंगना के अलावा राष्ट्रपति ने सिंगर अदनान सामी , हॉकी खिलाडी रानी रामपाल को भी पद्मश्री से सम्मानित किया। इसके अलावा करण जौहर, एकता कपूर और सिंगर स्वर्गीय  एसपी बालसुब्रमण्यम को भी पद्मश्री से नवाजा गया।

ये भी पढ़ें – SAHARA INDIA की बढ़ी मुश्किलें! निवेशकों ने अब प्रधानमंत्री से लगाई गुहार

सम्मान समारोह में पहुंची कंगना सिल्क साड़ी पहनकर पहुंची थी और सबके आकर्षण का केंद्र थी।  सम्मान पाने के बाद कंगना के कहा कि मैं सम्मान पाकर बहुत खुश हूँ और देश को इसके लिए धन्यवाद देती हूँ। कंगना ने कहा कि मैं ये सम्मान हर उस महिला को समर्पित करती हूँ जो सपने देखने की हिम्मत करती है।

ये भी पढ़ें – BJP प्रदेशाध्यक्ष को मुख्यमंत्री की चेतावनी- लूज टॉक की तो जुबान काट लेंगे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसके साथ ही पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण जेटली, पूर्व कैबिनेट मंत्री जॉर्ज फर्नांडीज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया , इनके परिजनों ने ये पुरस्कार प्राप्त किये।  शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्र को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।  इसके अलावा बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी संधू को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें – Paytm IPO : देश का सबसे बड़ा आईपीओ खुला, कीमत 18,300 करोड़ रुपये

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews