गुलाम नबी को पद्म भूषण : कपिल सिब्बल ने कसा तंज, कही ये बड़ी बात

गुलाम नबी को पद्म भूषण : कपिल सिब्बल ने कसा तंज, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को देश के सर्वोच्च पद्म सम्मानों (Padma Award 2022) की घोषणा की। सम्मानित किये जाने वाली हस्तियों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण के लिए चुना गया है। गुलाम नबी आजाद (Gulam Nabi Azad) को पद्म भूषण (Padma Bhushan) दिए जाने की घोषणा के बाद उनके साथी वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल (Kapil Sibal)  ने तंज कसा है।

दर असल कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने तंज गुलाम नबी आजाद या मोदी सरकार पर नहीं कसा बल्कि उन्होंने अपनी पार्टी कांग्रेस (Congress) को निशाने पर लिया है।  कपिल सिब्बल ने अंग्रेजी में एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा – गुलाम नबी आजाद पद्म भूषण से सम्मानित, बधाई भाईजान , लेकिन विडंबना ये है कि कांग्रेस को आजाद की सेवाओं की आवश्यकता नहीं है जबकि देश सार्वजनिक जीवन के उनके योगदान को सम्मान दे रहा है, मान्यता दे रहा है।

ये भी पढ़ें – पद्म श्री और परम विशिष्ट सेवा मेडल मिलने पर नीरज चौपड़ा ने देश से किया ये वादा

गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल कांग्रेस के उस ग्रुप 23 (G -23) के सदस्य हैं जो पार्टी में अमूल चूल परिवर्तन का पक्षधर रहा है। इस समूह ने पत्र लिखकर पार्टी हाईकमान को पार्टी में चुनाव की प्रक्रिया सहित बहुत से बदलाव की मांग की थी। लेकिन इस समूह की बातों को पार्टी ने नजरअंदाज कर दिया जबकि ग्रुप 23 में पार्टी के अधिकांश वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – Padma Awards 2022 : CDS बिपिन रावत को पद्म विभूषण, गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण

हालाँकि अब ये ग्रुप सक्रिय नहीं है और पार्टी सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हिसाब से ही चल रही है।  इसलिए जब भी मौका मिलता है ग्रुप 23 के सदस्य रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता पार्टी की आलोचना या पार्टी पर तंज कसना नहीं छोड़ते।  कपिल सिब्बल ने भी आजाद के बहाने अपनी ही पार्टी को निशाने पर लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews