पद्म श्री और परम विशिष्ट सेवा मेडल मिलने पर नीरज चौपड़ा ने देश से किया ये वादा

पद्म श्री और परम विशिष्ट सेवा मेडल मिलने पर नीरज चौपड़ा ने देश से किया ये वादा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ओलम्पियन नीरज चौपड़ा (Neeraj Chopra) के लिए इस साल का गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) ओलम्पिक मेडल वाले दिन की तरह ही यादगार रहेगा। भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान में पद्म श्री के लिए चुना वहीं सेना ने उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया है। नीरज चौपड़ा ने इसके लिए देश को धन्यवाद दिया है और वादा किया है कि वे लगातार देश का नाम रोशन करता रहूँगा।

टोक्यो ओलम्पिक में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चौपड़ा को पद्म पुरस्कारों की श्रेणी में सरकार ने पद्म श्री (Padma Shri Neeraj Chopra) के लिए चुना है इसकी घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई।  इसी तरह गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ही सैन्य सम्मानों की भी घोषणा की गई जिसमें नीरज चौपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल (Param Vishisht Seva Medal Neeraj Chopra) देने  की घोषणा की गई। नीरज चौपड़ा भारतीय सेना की 4 राजपुताना रायफल्स में सूबेदार हैं।

ये भी पढ़ें – Padma Awards 2022 : CDS बिपिन रावत को पद्म विभूषण, गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण

नीरज चौपड़ा ने सम्मानों के लिए ख़ुशी जताते हुए एक वीडियो सन्देश अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया है साथ ही वादा किया है कि वे और मेहनत करेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews