Pension: रिटायरमेंट के बाद मिलेगी 1 लाख से ज्यादा सालाना पेंशन, जानिए स्कीम के नियम-पात्रता

minimum wage

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप भविष्य और बुढापे (Pension Scheme) को लेकर चिंतित है तो यह खबर आपके काम की है। केन्द्र सरकार द्वारा  (Central Government) द्वारा  लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। इसमें सबसे खास प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana-PMVVY) है, जिसमें आप हर महीने थोड़ा सा निवेश करके हर महीने 9 हजार और सालाना 1 लाख से ज्यादा की पेंशन पा सकते है। खास बात ये है कि इसे भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा चलाया जा रहा है और इसके आवेदन करने की लास्ट डेट मार्च 2022 है।

यह भी पढ़े.. MP School: स्कूल शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, नए सत्र से लागू होगा ये नियम, जल्द जारी होंगे निर्देश

इस स्कीम के तहत निवेशक को एकमुश्त राशि निवेश करनी होती है। हर साल 1 अप्रैल को इस स्कीम की समीक्षा की जाती है, जिसके बाद इसके रिटर्न में फेरबदल किया जाता है। इसमें पेंशन तिमाही, मंथली, छमाही और सालाना आधार पर दी जाती है। इस स्कीम में सीनियर सिटीजन के लिए खास है। इसमें ग्राहक को मिनिमम 1000 रुपये का निवेश करना होता है यानि कुल 1,62,162 रुपये का निवेश करना होगा। पेंशन की पहली किश्त रकम जमा करने के 1 साल, 6 महीने, 3 महीने और1 महीने बाद मिलेगी यह इस बात पर डिपेंड करता है कि आपने कौन सा ऑप्शन चुना है।

इसमें तिमाही के हिसाब से 1.61 लाख, 6 महीने के हिसाब से 1.59 लाख और सालाना 1.56 लाख रुपये का निवेश करना होगा, जो कि अधिकतम 15 लाख का निवेश होगा।इसके बाद निवेशकों को अधिकतम 9250 रुपये महीने पेंशन मिलेगी।इतना ही नहीं तिमाही के आधार पर इस स्कीम में आपको 27750 रुपये, 6 महीने के हिसाब से आपको 55500 रुपये और सालाना आपको 1,11,000 रुपये पेंशन मिलेगी।नियम के मुताबिक, अगर पेंशन लेने वाला व्यक्ति 10 साल की पॉलिसी अवधि के दौरान भी जीवित रहता है तो उसे पेंशन की आखिरी किस्त के साथ में निवेश की गई राशि वापस मिल जाती है। वहीं, अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो उसका सारा पैसा नॉमिनी को दे दिया जाता है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगी 2 गुड न्यूज! सैलरी में होगा 90000 का इजाफा, जानें कैसे?

हर साल 1 अप्रैल को इस स्कीम की समीक्षा की जाती है, जिसके बाद इसके रिटर्न में फेरबदल किया जाता है। साल 2022 में 15 लाख का निवेश करने पर साल 2032 तक 7.4 फीसदी का रिटर्न फिक्सड रूप में मिलेगा। पीएम वय वंदना योजना के तहत अधिकतम मासिक पेंशन की राशि 9250 रुपये है, छमाही के रूप में 27,750 रुपये की पेंशन ले सकते हैं और अगर सालाना पेंशन चाहिए तो आपको 1.11 लाख रुपये मिलेंगे। इस स्कीम की मैच्योरिटी 10 साल की है।अगर पति-पत्नी मिलकर योजना में निवेश कर रहे हैं और निवेश की राशि 30 लाख रुपए है, तो प्रतिमाह 18,500 हजार रुपए हर महीने पेंशन के तौर पर मिलेंगे।

योजना से जुड़ी प्रमुख बातें-

  • PMVVY में निवेश करने पर आपको किसी तरह की टैक्स छूट (Tax Rebate) का लाभ नहीं मिलेगा।
  •  उम्र कम से कम 60 वर्ष होनी चाहिए और सिर्फ 31 मार्च 2023 तक ही निवेश कर सकते हैं।
  •  निवेश के आधार पर सीनियर सिटीजन (Senior Citizen Schemes) को हर महीने 1,000 रुपये से लेकर 9,250 रुपये तक का निवेश किया जाता है।
  • इस प्लान को GST के दायरे से बाहर रखा गया है।
  • निवेश के बाद अगर कोई पैसे वापस लेना चाहता है तो वह 15 दिनों के अंदर उसे वापस भी कर सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews