गाजियाबाद की इस कॉलोनी में डर के साये में जी रहे हैं लोग, घरों पर हो रही है पत्थरबाजी

गाजियाबाद की इस कॉलोनी में डर के साये में जी रहे हैं लोग, घरों पर हो रही है पत्थरबाजी

गाजियाबाद, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में इन दिनों दहशत का माहौल देखा जा रहा है। यहां की एक कॉलोनी में पिछले कुछ दिनों से लगातार पत्थरबाजी की जा रही है। सुबह, दोपहर, शाम या फिर रात किसी भी समय घरों पर पत्थर बरसाए जाने लगते हैं। इस घटना से कॉलोनी के रहवासी काफी परेशान है और डर के माहौल में जी रहे हैं।

घटना गाजियाबाद के सिहानी गेट स्थित न्यू अशोक नगर कॉलोनी की है। यहां किसी भी समय अचानक ही घरों पर पत्थर बरसाए जाने लगते हैं। यह पत्थर इतने बड़े-बड़े हैं कि अगर किसी को लग जाए तो उसकी जान भी जा सकती है। पत्थरबाजी की वजह से घरों के शीशे टूट चुके हैं साथ ही रहवासी बहुत परेशान हैं। रहवासियों का कहना है कि हम हमेशा डर में ही रहते हैं क्योंकि पता नहीं रहता कि कब पत्थरबाजी शुरू हो जाएगी।

Must Read- 5 चौकीदारों को मौत के घाट उतारने वाला सीरियल किलर फिल्म KGF-2 से प्रेरित, बनना चाहता था रॉकी भाई

मामले की शिकायत रहवासियों ने पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है कि हमें इस तरह की शिकायत मिली है कि कॉलोनी में मोटे-मोटे पत्थर बरसाए जा रहे हैं। सिविल वर्दी में पुलिसकर्मी कॉलोनी में तैनात कर दिए गए हैं इसके अलावा पुलिस ड्रोन से निगरानी रखने की बात कह रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा कि इस हरकत को अंजाम कौन और क्यों दे रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews