कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, पेंशन को लेकर जल्द आ सकती है गुड न्यूज

पेंशन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र की मोदी सरकार (7th Pay Commission) के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DA/DR) बढ़ाने के बाद अब  पेंशन फंड रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) एक नई पेंशन स्कीम लाने की तैयारी में है,इसके तहत पेंशनर्स को 60 साल की उम्र के बाद एक तय पेंशन मिलेगी।इतना ही नहीं स्कीम में रिटायरमेंट (Retirement) के बाद पेंशन (Pension) की फिक्स्ड रिटर्न की गारंटी भी मिलेगी और इस नई पेंशन स्कीम का लाभ हर कोई उठा सकेगा।

यह भी पढ़े.. MP School: शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, ऐसा किया तो होंगे निलंबित, अधिकारियों को निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई पेंशन स्कीम अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से अलग होगी। यह योजना पेंशन रेगुलेटर PFRDA, नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत लाई जा रही है, इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। स्कीम में लॉक इन पीरियड का प्रावधान होगा और फिक्स्ड रिटर्न के लिए आपको तय समय तक इसमें निवेश करना होगा।इस योजना के तहत पेंशनर्स को गारंटीड रिटर्न मिलेगा।नई पेंशन स्कीम में प्राइवेट और सरकारी कर्मचारियों के साथ आम आदमी भी निवेश कर सकेंगे।

इसमें खास बात ये है कि  PFRDA के अनुसार इस योजना की गारंटी बाजार से जुड़ी होगी। फंड मैनेजर निवेश पर मिलने वाले मुनाफे से गारंटी वाला हिस्से तय करेंगे। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने इस स्कीम को डिजाइन करने के लिए सलाहकारों के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) यानि सुझाव मंगवाए है। वही PFRDA कानून के तहत एक न्यूनतम सुनिश्चित रिटर्न की योजना शुरू करने की अनुमति मिल चुकी है। इससे पेंशनभोगियों को ना सिर्फ निवेश का एक बेहद सुरक्षित और ज्यादा रिटर्न वाला विकल्प मिलेगा,पैसा मार्केट आएगा और पूर्ण रुप से सुरक्षित भी होगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA के साथ मिलेगा एरियर का लाभ, सैलरी में आएगा उछाल

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो PFRDA के RFP ड्राफ्ट के अनुसार, NPS के तहत सब्सक्राइबर एक ऐसी स्कीम चुनेगा जो ‘मिनिमम अश्योर्ड रिटर्न’ दे सकती है। यह योजना रेगुलेटर के साथ रजिस्टर्ड पेंशन फंड पेश करेगा। इसमें सलाहकार काम पेंशन फंड के मौजूदा और संभावित सब्सक्राइबर्स के लिए ‘मिनिमम अश्योर्ड रिटर्न’ योजना तैयार करेंगे। यह स्कीम PFRDA की पहली खुद की स्कीम होगी और इसमें रिटर्न की गारंटी भी मिलेगी। इस तरह सलाहकारों काम पेंशन फंड द्वारा मौजूदा और संभावित सब्सक्राइबर्स के लिए ‘मिनिमम अश्योर्ड रिटर्न’ योजना तैयार करना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews