दुबई और अबुधाबी घूमने की प्लानिंग कीजिये, IRCTC दे रहा है पूरी सुविधाएं, यहां देखें डिटेल

IRCTC Dubai Abu Dhabi Tour Plan

IRCTC Dubai Abu Dhabi Tour Plan :  दुबई को लोग सपनों का शहर भी कहते हैं, अबुधाबी घूमना भी लोगों की प्लानिंग में होता है लेकिन कई बार ये प्लानिंग किसी न किसी कारण अधूरी रह जाती है, और वे अपनी कल्पनाओं की उड़ान में इसकी यात्रा कर लौट आते हैं, मगर ऐसे लोग चिंता ना करें उनका सपना सच होने वाला है  IRCTC ने इसके लिए एक शानदार टूर प्लान एनाउंस किया है।

IRCTC ने बनाया दुबई, अबुधाबी घुमाने का प्लान 

ऊँची ऊँची और खूबसूरत गगनचुम्बी इमारतों, रईसी, ठाट बाट वाले दुबई और अबुधाबी दुनियांभर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं, भारत के बहुत से लोग दुबई और अबुधाबी जाना चाहते हैं लेकिन कई बार उनकी प्लानिंग पूरी नहीं हो पाती लेकिन इस बार IRCTC की मदद से उनके सपने पूरे होने वाले हैं।

इस तारीख को उड़ान भरेगा हवाई जहाज

आईआरसीटीसी का शानदार दुबई अबुधाबी टूर प्लान 24 जनवरी को लखनऊ एयरपोर्ट से शुरू होगा, ये टूर 5 रात 6 दिन का है,  इस टूर में पर्यटक दुबई और अबुधाबी की खूबसूरती को नजदीक से देख पाएंगे , विश्व प्रसिद्द बिल्डिंग बुर्ज खलीफा सहित अन्य आश्चर्यजनक इमारतें आपको आकर्षित करेंगी। हवाई जहाज में 35 सीटें हैं जिनके लिए बुकिंग शुरू हो गई है।

यात्रियों को इतना देना होगा किराया 

IRCTC ने यात्रियों  के लिए किराया भी निर्धारित कर दिया है, यदि सिंगल व्यक्ति इस टूर पर जाता है तो उसे 1,29,300/- रुपये का टिकट लेना होगा दो व्यक्तियों के लिए टिकट 1,07,500/- रुपये प्रति व्यक्ति होगा और यदि तीन व्यक्ति एक साथ जाते हैं तो उन्हें प्रति व्यक्ति 1,06,800/- रुपये का टिकट लेना होगा ।

4 स्टार वाली सुविधा, ब्रेक फ़ास्ट, लंच, डिनर मुफ्त

इस टूर में यात्रियों की दुबई और अबुधाबी की सैर कराई जाएगी इनके साथ एक टूर मैनेजर होगा, पर्यटक फ्यूचर म्यूजियम भी देख सकेंगे, सबसे खास बात ये है कि यात्रियों को रहने और खाने की चिंता नहीं करनी, IRCTC 4 स्टार वाली रहने वाली सुविधा दे रही है साथ में ब्रेक फ़ास्ट, लंच और डिनर भी दिया जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews