” वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ PM भी गायब हैं”- राहुल गांधी

राहुल गांधी

 नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (congress leader rahul gandhi) इन दिनों कोरोना के नियंत्रण (control) और नीतियों को लेकर केंद्र सरकार (central government) का आए दिन घेराव करते आ रहे हैं। एक बार फिर आज राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री (prime minister) पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट (tweet) कर लिखा कि देश का प्रधानमंत्री देश में वैक्सीन, ऑक्सीजन, दवाइयों की तरह गायब है। सिर्फ देश में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट है और जगह-जगह प्रधानमंत्री की फ़ोटो हैं।

यह भी पढ़ें… शादी में जुटी भीड़ हटाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, टीआई घायल

” वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ PM भी गायब हैं। बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर GST और यहां-वहां PM के फोटो।” कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए ये ट्वीट किया। राहुल गांधी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और आए दिन देश में कोरोना नियंत्रण में केंद्र सरकार की नाकामी को लेकर उन्हें आड़े हाथों लेते हैं।

यह भी पढ़ें… महाराष्ट्र ने 1 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन, बाहर से आने वालों के लिए निगेटिव RTPCR रिपोर्ट भी अनिवार्य

कांग्रेस के प्रधान प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी आज सरकार पर नदियों में तैरती लाशों को लेकर निशाना साधा है। रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा, ” नए भारत में क्या समय आ गया है कि तैरती हुई लाशें भी सरकार को नज़र नहीं आ रही हैं। शेम…” इसके साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रेत में दबी लाशों की तस्वीर भी लगाई थी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews