PM KISAN : अगली किस्त से पहले किसान पूरा कर लें ये काम, वरना अटक सकते है 2000 रु, जानें कब जारी होगी 18वीं किस्त?

पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 की तीन बराबर किस्तों में 6,000 की वार्षिक वित्तीय सहायता केंद्र की मोदी सरकार देती है।जो किसान सेवारत या सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी है या जो टैक्स का भुगतान करते हैं, वे योजना लाभ प्राप्त करने के पात्र नहीं हैं।
pm kisan yojana

PM Kisan Yojana 18th Kist: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए काम की खबर है। अबतक योजना की 17 किस्तें जारी हो चुकी है और अब 18वीं किस्त का इंतजार है। ध्यान रहे 18वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC की प्रक्रिया पूरी कर लीं। इसके अलावा जमीन की जानकारी और दस्तावेजों को अपडेट करवा लें, गलत या अधूरी जानकारी के कारण अगली किस्त की राशि अटक सकती है।

सबसे अहम बात आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज हो गई है तो भी लाभ नहीं मिलेगा, ऐसे में जल्द सबकुछ ठीक करा लें। जिन किसानों ने योजना में रजिस्ट्रेशन कराते समय कोई गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।इस योजना से जुड़े किसी भी अपडेट या जानकारी के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर नियमित रूप से चेक करें।

PM Kisan Yojana में मिलते है सालाना 6000

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत करोड़ों किसानों को हर 4 महीने में 3 बराबर किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत का नागरिक है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।

त्यौहारों के बाद जारी होगी 18वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। 18 जून को पीएम मोदी ने 17वीं किस्त के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 9.3 करोड़ किसानों के खाते में जारी की है और अब अगली किस्त अक्टूबर नंवबर में जारी होने की संभावना है।हालांकि तारीख को लेकर अबतक कोई अधिकारिक पुष्टि आई की गई है।

इन्हें PM Kisan Yojana का लाभ नहीं

  • सभी संस्थागत भूमिधारक इस योजना का फायदा नहीं ले सकते।
  • वे किसान परिवार जिसमें एक या अधिक सदस्य निम्नलिखित श्रेणियों से संबंधित हैं, वे इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते। संवैधानिक पदों पर हैं या पहले रहे हों।
  • पूर्व और वर्तमान मंत्री/राज्य मंत्री, राज्य सभा/राज्य विधानसभाओं/लोकसभा/राज्य विधान परिषदों के पूर्व या वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर और जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष।
  • 10,000 रुपये या इससे अधिक की पेंशन पाने वाले सभी सेवानिवृत्त पेंशनभोगी (मल्टी टास्किंग कर्मचारियों को छोड़कर)।
  • केंद्र/राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी, केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रमों और सरकार के अधीन संबद्ध कार्यालयों/स्वायत्त संस्थानों के साथ-साथ स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/lV क्लास/ग्रुप डी कर्मचारी को छोड़कर)
  • पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, CA और आर्किटेक्ट भी योजना का लाभ नहीं ले सकते।
  • वे सभी व्यक्ति जिन्होंने पिछले असेसमेंट ईयर में आयकर का भुगतान किया था, वे भी योजना का फायदा नहीं उठा सकते।

घर बैठे ऐसे करें eKYC

  • सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान योजना वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • सत्यापन के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ओटीपी दर्ज करें।

PM KISAN लिस्ट में कैसे चेक करें नाम

  • स्टेप 1. आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • स्टेप 2. अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान का पोर्टल खुला दिखाई देगा। यहां आपको FARMERS CORNER पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3. अब आपको कई सारे ऑप्शंस दिखेंगे। आपको नो योर स्टेटस पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 4. अब स्क्रीन पर खुले पेज में ऊपर की तरफ Know Your Registration Number पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5. अब अपना आधार नंबर दर्ज करें। आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।
  • स्टेप 6. नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान की किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews