Hindi News

PM Kisan 19th Installment : किसान फटाफट निपटा लें ये 4 बड़े काम, वरना अटक सकते है 2000 रुपए, जानें कब आएगी 19वीं किस्त?

Written by:Pooja Khodani
Published:
अगर किसी किसान के आवेदन फॉर्म में कोई गलती है जैसे, नाम में, आधार संख्या में आदि। ऐसे में किस्त अटक सकती है, इसलिए इन गलतियों को समय रहते ठीक करवा लें
PM Kisan 19th Installment : किसान फटाफट निपटा लें ये 4 बड़े काम, वरना अटक सकते है 2000 रुपए, जानें कब आएगी 19वीं किस्त?

19th Installment of PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि दी जाती है। यह राशि हर 4 माह में 3 किस्तों में किसान को 2,000-2000 रुपये करके दी जाती है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है।

अब तक मोदी सरकार द्वारा किसानों को 18 किस्तें भेजी जा चुकी है और अब नए साल 2025 में 19वीं किस्त जारी होना है। पहली किस्त अप्रैल-जुलाई, दूसरी अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है, ऐसे में संभावना है कि नए साल में जनवरी अंत या फरवरी की शुरूआत में किसानों के खाते में 19वीं किस्त के 2-2 हजार भेजे जा सकते है। किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर PM Kisan पोर्टल पर जाकर अपनी भुगतान स्थिति और लाभार्थी सूची की जांच करते रहें, ताकि उन्हें सही समय पर किस्त की जानकारी मिल सके।

अगली किस्त के लिए जरूरी है ये दस्तावेज

  • अगली किस्त जारी होने से पहले किसान ईकेवायसी, बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लें अन्यथा 2000 रुपए से वंचित हो सकते है।
  • अगर फॉर्म में भरते समय कोई गलती हो गई है तो भी सुधार कर लें अन्यथा 2 हजार रुपए अटक सकते है।
  • अगर किसी किसान के आवेदन फॉर्म में कोई गलती है जैसे, नाम में, आधार संख्या में आदि। ऐसे में किस्त अटक सकती है, इसलिए इन गलतियों को समय रहते ठीक करवा लें
  • जिन किसानों के बैंक खाते की जानकारी गलत है वे भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इसे सही करवाना जरूरी हो जाता है।
  • पीएम किसान योजनाका लाभ पाने के लिए आधार लिंकिंग करवानी होगी। आपके बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प खुला हो, अगर ऐसा नहीं है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है।

कैसे करें eKYC

  • स्टेप 1: सबसे पहले PM kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2: इसके बाद ‘Farmers Corner’ को सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अब अपना आधार नंबर एंटर करें और Get OTP ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 5: अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को एंटर करें और सबमिट करें।

PM Kisan : लाभार्थी लिस्ट में चेक करें नाम, पैसे मिलेंगे या नहीं?

  • आपको सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की अधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं।
  •  पोर्टल पर शो हो रहे Know Your Status के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कराएं, अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो आप Know your registration no.के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करना है। अब आपके पास एक ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर पता चल जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के बाद आपको अपना स्टेटस पता चल जाएगा।
  • अगर आप अपने साथ अपना गांव के लोगों का नाम भी देखना चाहते हैं तो आपको
  • पीएम किसान के पोर्टल पर जाकर Beneficiary List के विकल्प को सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपको अपना राज्य,जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करना है।
  • Beneficiary List को डाउनलोड करके देख सकते हैं कि आपके नाम के साथ गांव में और किस व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं?
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews