PM Kisan 19th Installment : नए साल में किसानों को मिलेगा तोहफा, जारी होगी अगली किस्त, बढ़ सकती है सम्मान निधि की राशि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18 किस्तें जारी हो चुकी है और अब 19वीं किस्त जनवरी फरवरी 2025 में जारी होने की संभावना है। कयास तो यह भी लगाए जा रहे है कि बजट 2025-26 में पीएम किसान योजना की राशि बढ़ सकती है।
PM Kisan Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM KISAN YOJANA: पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इसके तहत किसानों को हर 4 माह में 3 किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है। यह पैसा डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।

अब तक मोदी सरकार द्वारा किसानों को 18 किस्तें भेजी जा चुकी है और अब नए साल 2025 में 19वीं किस्त जारी होना है। पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी होती है , ऐसे में अगली किस्त जनवरी या फरवरी 2025 में आने की संभावना है। इसका लाभ 9.30 करोड़ किसानों को मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर नजर बनाए रखें।

बजट में बढ़ सकती है PM KISAN YOJANA की राशि

वर्तमान में पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपए 3 किस्तों में हर 4 महीने में दिए जाते है। अगर फरवरी 2025 में पेश होने वाले पूर्ण बजट 2025-26 में ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था (Rural and Agriculture Economy) को मजबूत करने मोदी सरकार इस राशि को बढ़ाने पर विचार करती है तो यह 6000 से बढ़कर 12000 हो जाएगी।इसका लाभ 9 करोड़ किसानों को मिलेगा।बता दे कि हाल ही में  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसान यूनियनों, कृषि अर्थशास्त्रियों और कृषक संगठनों के साथ मुलाकात कर सस्ता दीर्घकालिक ऋण उपलब्ध कराने, टैक्स कम करने और पीएम-किसान आय सहायता को दोगुना करने का आग्रह किया।

PM KISAN : कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां पर farmer corner के नीचे beneficiary list ऑप्शन है, beneficiary list ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।मांगी गई सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही आपके सामने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • आपको स्टेटस में चेक करना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है
  • अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के आगे ‘नो’ लिखा है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं ।
  • अगर इन तीनों के आगे ‘यस’ लिखा है, तो आप किस्त का लाभ उठा सकते हैं।

कैसे करें eKYC

  • स्टेप 1: सबसे पहले PM kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2: इसके बाद ‘Farmers Corner’ को सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अब अपना आधार नंबर एंटर करें और Get OTP ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 5: अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को एंटर करें और सबमिट करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews