PM Kisan : किसानों को 3 दिन बाद मिलेगी सौगात, खाते में आएंगे 17वीं किस्त के 2000-2000 रु, आपको लाभ मिलेगा या नहीं, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

किसानों को सहायता देने वाली पीएम किसान योजना की अब तक की 16 किस्तों में 12 करोड़ 33 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को ₹3 लाख करोड़ से अधिक सीधे DBT से वितरित किये गए हैं।अब 18 जून को 17किस्त के 2000-2000 रुपए जारी किए जाएंगे।
PM KISAN Yojana

PM Kisan Yojana 17th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थी के लिए खुशखबरी है। पीएम नरेन्द्र मोदी 18 जून को वाराणसी से योजना की 17वीं किस्त के लिए ₹20,000 करोड़ जारी करेंगे। इसके तहत लगभग 9.3 करोड़ किसानों के खाते में 2000-2000 रुपए पहुंचेंगे। ध्यान रहे इस योजना के नियम के तहत यह लाभ केवल उन पात्र किसानों तो मिलेगा जिन्होंने eKYC के साथ बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लिया है।

दरअसल, बीते दिनों नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद का चार्ज लेते ही सबसे पहले पीएम किसान योजना की फाइल पर दस्तखत किए थे और अब 18 जून को 9.3 करोड़ किसानों के खाते में ₹20,000 करोड़ भेजे जाएंगे। किसानों को सहायता देने वाली इस योजना की अब तक की 16 किस्तों में 12 करोड़ 33 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को ₹3 लाख करोड़ से अधिक सीधे DBT से वितरित किये गए हैं।

क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत हर चार महीने में 8 करोड़ से करोड़ों किसानों को 3 बराबर किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।पीएम योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है।

eKYC के 3 तरीके, स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

  • OTP बेस्ड eKYC- किसान PM KISAN Portal और मोबाइल ऐप के जरिए यह eKYC पूरी करा सकते हैं। इसमें आपको पीएम किसान पोर्टल पर जाना होगा। अब ‘फार्मर्स कॉर्नर’ सेक्शन में eKYC पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • बायोमैट्रिक बेस्ड eKYC – यह मोड कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) और स्टेट सेवा केंद्र पर उपलब्ध है। इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड और आधार लिंक्ड फोन नंबर के साथ अपने पास के CSC सेंटर पर जाना होगा। वहां आप बताया गया फॉर्म भरें। वहां, सीएससी ऑपरेटर आपका बायोमैट्रिक बेस्ड eKYC पूरा करा देगा।
  • फेस ऑथेंटिकेशन बेस्ड eKYC– इसमें पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए आप अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए आप ऐप स्टोर से पीएम किसान मोबाइल ऐप और आधार फेस आरडी ऐप डाउनलोड करें। ऐप खोलकर पीएम किसान रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए लॉग-इन करें। अब आप बेनिफिसरी स्टेटस पेज पर चले जाएंगे। eKYC पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर दर्ज करें और अपने फेस को स्केन कर लें। इस तरह ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।

ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • स्टेप 1. आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • स्टेप 2. अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान का पोर्टल खुला दिखाई देगा। यहां आपको FARMERS CORNER पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3. अब आपको कई सारे ऑप्शंस दिखेंगे। आपको नो योर स्टेटस पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 4. अब स्क्रीन पर खुले पेज में ऊपर की तरफ Know Your Registration Number पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5. अब अपना आधार नंबर दर्ज करें। आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।
  • स्टेप 6. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा। अब नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप 8. अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान की किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews