PM Kisan : 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए खुशखबरी, खाते में पहुंची 15वीं क़िस्त की राशि, यहाँ जाने अपडेट

PM KISAN YOJANA

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment : देश के किसानों के साथ साथ मध्य प्रदेश के किसानों को दिवाली के बाद केंद्र सरकार ने तोहफा दिया है,  उनके खाते में किसान सम्मान निधि की राशि पहुँच गई है, पीएम नरेंद्र मोदी ने आज दश के 8 करोड़ 11 लाख किसानों के खातों में 15वीं क़िस्त की राशि ट्रांसफर की। किस्त जारी होने के बाद यदि किसी किसान के खाते में राशि नहीं पहुंची या फिर उसे किसी भी प्रकार की समस्या है तो किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in , हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 या 011-23381092 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

2000/- रुपये की राशि साल में तीन बार पहुँचती है खातों में 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक बहुत महत्वाकांक्षी योजना है, इससे किसानों की आर्थिक मदद की जा रही है , इसके अंतर्गत किसान के खाते में हर साल 6000 /- रुपये सरकार डालती है, ये राशि चार महीने के अंतराल से साल में तीन बार 2000/- , 2000/- रुपये के रूप में दी जाती है।

पीएम मोदी ने झारखंड से सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की राशि 

इस योजना के तहत देश के किसान अब तक 14 किस्तों का लाभ ले चुके हैं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड से 8 करोड़ 11 लाख किसानों के खातों में 18 करोड़ 61 लाख रुपये की राशि जारी की, किसान भाई ध्यान रखें कि 15वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC, भू सत्यापन और आधार लिंक की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है और जिन्होंने ये तीनों काम नहीं किए है, उनकी किस्त अटकना तय है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews