करोड़ों किसानों के लिए अपडेट, 13 मार्च को जारी होगी PM Kisan की 22वीं किस्त, आपके खाते में 2000 रु आएंगे या नहीं? ऐसे करें चेक

PM Kisan Yojana 22nd Installment​: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी, असम से 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में सीधे ₹2,000 ट्रांसफर करेंगे।
PM KISAN YOJANA

करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से 13 मार्च 2026 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके तहत 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,640 करोड़ से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण किया जाएगा। इस जानकारी खुद केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए दी है। किसान अपनी पात्रता PM Kisan वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर Know Your Status (KYS) विकल्प के जरिए, या Kisan eMitra चैटबॉट की मदद से जांच सकते हैं।

क्या है पीएम किसान योजना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण और बड़ी योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) भेजी जाती है। इससे किसानों को बीज, उर्वरक, उपकरण एवं अन्य कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलती है।

हर चार महीने में मिलते हैं पैसे

पीएम किसान योजना के नियम के अनुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। 4 महीने के हिसाब से देखें तो 22वीं किस्त का समय मार्च 2026 में ही पूरा हो रहा है और अब केंद्र सरकार द्वारा 13 मार्च 2026 को किस्त जारी की जाएगी।

अगली किस्त चाहिए तो 4 दस्तावेज जरुरी

  • e-KYC: केंद्र सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC करवाना अनिवार्य कर दिया है। यदि आपका केवाईसी अपडेट नहीं है, तो आपकी किस्त रुक सकती है। आप इसे पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर ओटीपी के जरिए या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर करवा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से PM-Kisan App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • भू-लेखों का सत्यापन (Land Seeding): बैंक खाते और आधार के साथ आपकी जमीन के रिकॉर्ड का लिंक होना जरूरी है। ‘No’ स्टेटस होने पर पैसा खाते में नहीं आएगा।
  • आधार और बैंक खाता लिंक: बैंक खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeding) होना चाहिए और DBT (Direct Benefit Transfer) इनेबल होना चाहिए।
    फार्मर रजिस्ट्री: अगर राज्य में जरूरी हो, तो Farmer ID जरूर बनवाएं।
  • ​किसान आईडी (Farmer ID): कुछ राज्यों (जैसे यूपी, राजस्थान, एमपी) में नए पंजीकरण के लिए ‘किसान आईडी’ को अनिवार्य किया जा रहा है, हालांकि पुराने लाभार्थियों के लिए मुख्य फोकस e-KYC पर ही है।

हेल्पलाइन नंबर्स: किसी भी तरह की समस्या आने पर किसान आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in, हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं।

 कैसे चेक करें पैसे मिलेंगे या नहीं?

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा।
  • बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
  • अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें।
  • अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें।
  • आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें।
  • Get Data पर क्लिक करें । अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।

PM-KISAN Website

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews