पीएम किसान योजना: किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर, फटाफट कर लें ये तीन काम, जानें कब खाते में आएंगे 18वीं किस्त के 2000-2000?

पीएम किसान योजना के अंतर्गत उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जो किसान भू-सत्यापन का काम नहीं करवाएंगे। नियमों के तहत अगर आपको योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ चाहिए तो आपको ये काम करवाना ही है।
PM Kisan Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Yojana 18th Kist: पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत करोड़ों किसानों को हर 4 महीने में 3 बराबर किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत का नागरिक है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है। अबतक 17वीं किस्तें जारी हो चुकी है और अब आप 18वीं किस्त का इंतजार कर रहे है तो पहले ये चेक कर लें कि आपको अगली किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं और यह कब तक जारी होगी……

eKYC समेत ये दस्तावेज जरूरी

  • पीएम-किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है या फिर संबंधित राज्य कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है। ध्यान रहे कि धोखाधड़ी और गड़बड़ी के चलते केन्द्र सरकार ने eKYC के साथ बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन अनिवार्य कर दिया है।
  • अगर आप ये तीनों काम नहीं करवाते है तो आप 18वीं किस्त से वंचित हो सकते है और आपको 2000 रुपए का लाभ भी नहीं मिलेगा।ई-केवाईसी के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं। यहां पर जाकर आप संबंधित अधिकारी से मिलकर eKYC करवा सकते हैं।आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाने के लिए अपने बैंक की ब्रांच में जा सकते हैं।

त्यौहारों के बाद जारी होगी 18वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। 18 जून को पीएम मोदी ने 17वीं किस्त के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 9.3 करोड़ किसानों के खाते में जारी की है और अब अगली किस्त अक्टूबर नंवबर में जारी होने की संभावना है।हालांकि तारीख को लेकर अबतक कोई अधिकारिक पुष्टि आई की गई है।ध्यान रहे जिन किसानों ने पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और जिनका वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है। सरकार लाभार्थी किसानों के खातों में ही पीएम किसान योजना का पैसा ट्रांसफर करती है।

घर बैठे ऐसे करें eKYC

  • सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान योजना वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • सत्यापन के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ओटीपी दर्ज करें।

नए आवेदक कैसे करें आवेदन

  • अगर आप पात्र हैं और पीएम किसान योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट PMkisan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से एक है ‘न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन’।
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है और यहां पर मांगी गई जरूरी जानकारियों को दर्ज करना है।
  • कैप्चा कोड यहां पर भरना है, फिर आपको ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है और अपके मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आएगा उसे यहां पर दर्ज करना है
  • फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करना है, ऐसा करके आप अपना आवेदन कर सकते हैं जिसके बाद आप योजना से जुड़ सकते हैं।

लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • स्टेप 1. आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • स्टेप 2. अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान का पोर्टल खुला दिखाई देगा। यहां आपको FARMERS CORNER पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3. अब आपको कई सारे ऑप्शंस दिखेंगे। आपको नो योर स्टेटस पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 4. अब स्क्रीन पर खुले पेज में ऊपर की तरफ Know Your Registration Number पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5. अब अपना आधार नंबर दर्ज करें। आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।
  • स्टेप 6. नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान की किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews