पीएम किसान योजना पर अपडेट, इस हफ्ते जारी होगी 20वीं किस्त! फिर खाते में आएंगे दो-दो हजार

जो भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसान है उन्हें जल्द 20वीं किस्त के 2 हजार रुपये मिलेंगे। एलान होने से पहले किसान बेनिफिट लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक कर लें।
PM Kisan Yojana Update

PM Kisan Yojana Update

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है। जल्द योजना की 20वीं किस्त का इंतजार खत्म हो सकता है। खबर है कि 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकते है।हालांकि आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर किस्त जारी करने की तारीख के संबंध में अबतक कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

ध्यान रहे पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने ईकेवायसी, भू-सत्यापन और बैंक खाता आधार से लिंक करवा लिया है।इससे पहले फरवरी में बिहार से ही प्रधानमंत्री मोदी ने 19वीं किस्त जारी की थी। पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in , हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है।

पीएम किसान योजना में मिलते है 6000

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को सालाना 6,000 रूपए मिलते है। यह राशि हर 4 माह में 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये के रूप में दी जाती है।यह पैसा केन्द्र सरकार द्वारा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।

18 जुलाई को आएगी PM Kisan की 20वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है, ऐसे में 4 महीने के हिसाब से देखें तो जुलाई में अगली किस्त का समय पूरा हो रहा है।संभावना है कि 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य को सौगात देने के साथ पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त भी जारी कर सकते है।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

इन किसानों को नहीं मिलता है PM Kisan Yojana का लाभ

  • पीएम किसान योजना के नियम व शर्तों के अनुसार निम्न किसानों को स्कीम का फायदा नहीं मिलेगासभी संस्थागत भूमिधारक किसान इस योजना के पात्र नहीं हैं।
    वे किसान परिवार, जिसमें एक या अधिक सदस्य संवैधानिक पदों पर हैं या पहले रहे हों।
  • केंद्र/राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी, केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रमों और सरकार के अधीन संबद्ध कार्यालयों/स्वायत्त संस्थानों के साथ-साथ
  • स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/lV क्लास/ग्रुप डी कर्मचारी को छोड़कर)
  • पूर्व और वर्तमान मंत्री / राज्य मंत्री, लोकसभा / राज्य सभा / राज्य विधानसभाओं / राज्य विधान परिषदों के पूर्व या वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर और जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष।
  • पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड एकाउंटेंट और आर्किटेक्ट।
  • 10,000 रुपये या इससे अधिक की पेंशन पाने वाले सभी सेवानिवृत्त पेंशनभोगी (मल्टी टास्किंग कर्मचारियों को छोड़कर), वे सभी व्यक्ति जिन्होंने पिछले असेसमेंट ईयर में आयकर का भुगतान किया था।

PM Kisan: कैसे करें eKYC

  • सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान योजना वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • सत्यापन के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ओटीपी दर्ज करें।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद farmer corner पर क्लिक करें,फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews