शिवाजी महाराज की प्रतिमा टूटने पर पीएम मोदी का भावुक बयान, ‘सिर झुकाकर माफी मांगता हूं…

PM Modi Apologizes: महाराष्ट्र के पालघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना पर माफी मांगी है। उन्होंने शिवाजी महाराज को केवल राजा महाराजा नहीं बल्कि आराध्य देव बताते हुए कहा......
modi

PM Modi Apologizes: आज यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र का दौरा किया। महाराष्ट्र के पालघर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

महाराष्ट्र के पालघर में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक नाम नहीं है बल्कि हमारे लिए आराध्य देव हैं। इस घटना से आहत होते हुए उन्होंने सिर झुकाकर शिवाजी महाराज के चरणों में माफी मांगी और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद जताया। आपको बता दें, यह मूर्ति गिरने की घटना 26 अगस्त को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में हुई थी, जहां 35 फीट ऊंची प्रतिमा जिसका अनावरण पीएम मोदी ने पिछले साल किया था वह गिर गई थी।

विपक्ष पर पीएम मोदी का हमला

सभा को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “हमारे संस्कार और मूल्य अलग है हम उन लोगों में से नहीं है जो भारत मां के महान सपूत और महाराष्ट्र के वीर सावरकर का अपमान करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि विपक्षी दल लगातार वीर सावरकर का अपमान करते हैं और देशभक्तों की भावनाओं को आहत करते हैं। उन लोगों में माफी मांगने तक का साहस नहीं है।”


पीएम मोदी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि “जब 2013 में भारतीय जनता पार्टी ने मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। तब सबसे पहले मैंने जो काम किया था, वह था रायगढ़ में छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि के सामने बैठकर अपनी नई यात्रा की शुरुआत करना।” उन्होंने पालघर में भावुक होकर कहा “जो हुआ उसके लिए मैं सिर झुकाकर छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में माथा टेकता हूं।”

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews