फ्रांस के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, राष्ट्रपति मैक्रों से इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा, यूएई का भी करेंगे दौरा

Rozgar mela

PM Modi France Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिनों की विदेश यात्रा पर गुरुवार को रवाना हो गए हैं। वो फ्रांस के लिए निकले है, जिसके दूसरे चरण में वो यूएई भी जाएंगे। 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से पीएम की खास मुलाकात होने वाली है और दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

बास्टी दिवस परेड में पीएम मोदी

13 जुलाई को पीएम मोदी अपनी छठी फ्रांस यात्रा के लिए पेरिस पहुंचने वाले हैं। वो यहां पर बास्टी दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाने वाली है और किसी ना किसी महत्वपूर्ण रक्षा डील का सौदा भी किया जा सकता है।

अमेरिकी यात्रा से हो रही तुलना

प्रधानमंत्री के इस दौर की तुलना उनके हाल ही में हुए अमेरिकी दौरे से की जा रही है। यहां पर बाइडेन प्रशासन ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया था। साथ ही मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर फैसला लिया गया। पेरिस में भी पीएम मोदी के भव्य स्वागत के साथ कई समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

इन समझौते पर हस्ताक्षर

इस मुलाकात को लेकर ये कहा जा रहा है कि मोदी और मैक्रों तीन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर हस्ताक्षर करने वाले हैं। इसमें भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल विमान, तीन स्कार्पिन पनडुब्बी खरीदना और जेट इंजन तकनीक ट्रांसफर से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर किए जा सकते है।

यूएई का दौरा

फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा के बाद पीएम संयुक्त अरब अमीरात भी जाने वाले हैं। 15 जुलाई को वो पेरिस से आबूधाबी पहुचेंगे और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews