PM Modi In Metro : मोदी ने की दिल्ली मेट्रो की यात्रा, यात्रियों से की बात, कांग्रेस ने कसा तंज

PM Modi In Metro : मोदी ने की दिल्ली मेट्रो की यात्रा, यात्रियों से की बात, कांग्रेस ने कसा तंज

PM Modi In Metro : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली मेट्रो का सफ़र किया, दिल्ली विश्व विद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए निकले पीएम मोदी ने अपना काफिला अचानक मेट्रो स्टेशन की तरफ रवाना करवा दिया उसके बाद उन्होंने मेट्रो में बैठकर यात्रा की, मोदी की इस यात्रा का वीडियो भाजपा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है, लेकिन कांग्रेस ने इस पर तंज कसा है और इसी वीडियो को अलग तरह से शेयर किया है।

पीएम मोदी ने किया मेट्रो का सफ़र, यात्रियों से की बात 

प्रधानमंत्री ने आज मेट्रो में सफ़र कर दिल्ली विश्व विद्यालय तक का सफर तय किया, उन्होंने मेट्रो का टिकट लिया फिर एक सामान्य यात्री की तरह वे टोकन बॉक्स में टोकन डालकर स्टेशन की तरफ बढ़े और मेट्रो ट्रेन में सवार हो गए, उन्होंने वहां यात्रियों के साथ बातें की उनके हालचाल जाने और मेट्रो के सफ़र के साथ साथ उनके जीवन के अनुभव भी पूछे, खास बात ये हैं कि पीएम ने वापसी में भी मेट्रो का ही इस्तेमाल किया।

भाजपा नेता वीडियो को कर रहे वायरल 

ये वीडियो ट्विटर पर बहुत तेजी से शेयर हो रहा है, केंद्र सरकार के मंत्री इसे अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट कर रहे हैं, भाजपा के नेता इसे प[ओसत कर रहे हैं, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और प्रदेश संगठन के पदाधिअकरी भी अपने ट्विटर एकाउंट पर इस वीडियो को शेयर कर लिख रहे हैं -प्रधानमंत्री जी का यही सहज और सरल स्वभाव ही उन्हें आमजन से जोड़ता है।

कांग्रेस ने कसा तंज, मणिपुर का जिक्र कर पीएम को रिवर्स में जाते दिखाया 

पीएम का मेट्रो की यात्रा का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस कहाँ चुप रहने वाली थी, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इसी वीडियो को पोस्ट किया लेकिन तंज कसते हुए अलग अंदाज में, कांग्रेस नेता के ट्विटर एकाउंट पर मणिपुर को लेकर तंज कसते हुए वीडियो में पीएम को रिवर्स में जाते हुए दिखाया है।

बहरहाल अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेता एक दूसरी पार्टी के बड़े नेताओं की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए हैं और एक दूसरे पर कटाक्ष करने का कोई मौका नहीं चूक रहे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews