PM Modi In Sydney: सिडनी में पीएम मोदी ने भाषण के दौरान लोगों से की ये खास अपील, कहा- भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं

PM Modi MP CG Visit

PM Modi In Sydney : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा के दौरान सिडनी पहुंचे, जहां भारतीय मूल के 20 हजार से ज्यादा लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ आज एरिना स्टेडियम पहुंचे। साथ ही, सभा को संबोधित करते हुए एंथनी अल्बनीज ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच शेयर करना उनके लिए बड़े गर्व की बात है। वहीं, स्टेडियम में मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी’ के नारे भी लगाए।

पीएम मोदी ने निभाया 9 साल पुराना वादा

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में मौजूद भारतीय समुदाय को संबोधित किया और कहा कि हमने अपना 9 साल पुराना वादा निभाया है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘जब 9 साल पहले मैं ऑस्ट्रेलिया आया था तो आप लोगों से वादा किया था कि आप लोगों को किसी भारतीय प्रधानमंत्री से लिए 28 साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और आज मैं आपके बीच हूं.’ पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं आज अकेला नहीं आया हूं, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज को साथ लेकर आया हूं। वे उनके लिए धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने अपना कीमती समय निकाला है।

लोगों से की विशेष अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए एक विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि जब भारत आएं तो अपने ऑस्ट्रेलिया के दोस्तों को साथ लाएं। इसके साथ ही, वे ब्रिस्बेन में एक नया वाणिज्य दूतावास की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि यह वाणिज्य दूतावास भारतीय समुदाय की लंबी देनदारी को पूरा करेगा।

3D-3C और 3E पर आधारित हैं भारत- पीएम मोदी

आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध अलग-अलग कालखंडों में भिन्न-भिन्न आधारों पर रहे हैं। एक समय पर इन संबंधों को “3C” (कॉमनवेल्थ, क्रिकेट, करी) पर आधारित माना जाता था। आगे उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध “3D” (डेमोक्रेसी, डायसपोरा, दोस्ती) पर आधारित हैं।

भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं- PM मोदी

भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं है। भारत के पास संसाधनों की भी कमी नहीं है। आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री भारत में है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
https://twitter.com/AHindinews/status/1660940152720723970?s=20
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews