पीएम मोदी बोले- भारत और कनाडा लोकतान्त्रिक मूल्यों में अटूट विश्वास रखते हैं, पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति हमारे लिए गहरी चिंता

PM Modi ने कहा भारत वार्ता और कूटनीति के माध्यम से सभी विवादों के समाधान का समर्थन करता है। इस क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए हम सभी देशों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।
PM Modi

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी बीती रात पत्नी सहित भारत की यात्रा पर पहुंचे, आज उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की दोनों के बीच कई अहम् मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता हुई और समझौतों पर सहमति बनी, मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

मोदी ने कहा प्रधानमंत्री कार्नी का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री के रूप में ये उनकी पहली भारत यात्रा है। हम इसे एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर (milestone) के रूप में देखते हैं। पिछले वर्ष कनाडा में आयोजित G7 बैठक में उन्होंने मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया था। आज उसी आत्मीयता से उनका स्वागत करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

मोदी ने कहा हमारी पहली बैठक से ही हमारे संबंधों में एक नई ऊर्जा, परस्पर विश्वास और सकारात्मकता आई है। सहयोग के हर क्षेत्र में बढ़ते मूमेंटम का श्रेय मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री कार्नी को देता हूं। भारत और कनाडा लोकतान्त्रिक मूल्यों में अटूट विश्वास रखते हैं। हम विविधता को सेलिब्रेट करते हैं। मानवता की भलाई हमारा साझा vision है। यही विजन हमें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आज हमने इस विजन को  Next Level Partnership में बदलने करने पर चर्चा की।

पिमे ने कहा कनाडा के पेंशन फंड्स ने भारत में 100 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। यह भारत की विकास की कहानी में उनके गहरे विश्वास का प्रतीक है। हमें खुशी है कि कनाडा ने International Solar Alliance और Global Biofuel Alliance से जुड़ने का निर्णय लिया है। हमारे साझा प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए हम इस वर्ष भारत-कनाडा नवीकरणीय ऊर्जा और भंडारण शिखर सम्मेलन (India-Canada Renewable Energy and Storage Summit)  आयोजित करेंगे। Civil Nuclear Energy में हमने long term uranium supply की landmark deal की है। हम Small Modular Reactors और advanced reactors पर भी मिलकर काम करेंगे।

दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए 

कृषि में  वेल्यू एडिशन, कृषि प्रोद्योगिकी और खाद्य सुरक्षा हमारी साझा प्राथमिकताएं हैं। इस दिशा में भारत में India-Canada Pulse Protein Center of Excellence स्थापित किया जाएगा। हम रक्षा उद्योग, समुद्री क्षेत्र जागरूकता
और सैन्य आदान-प्रदान बढ़ाने पर काम करेंगे। इसी उद्देश्य से आज हमने भारत-कनाडा रक्षा वार्ता (India-Canada Defence Dialogue)  की स्थापना करने का निर्णय लिया है।

कनाडा की यूनिवर्सिटीज के भारत में खुलेंगे कैम्पस 

लोगों के बीच संबंध हमारे संबंधों की असली ताकत है। आज हमने इन्हें और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। एआई, हेल्थकेयर, कृषि और इनोवेशन में आज कई यूनिवर्सिटीज के बीच नई पार्टनरशिप की घोषणा हो रही है। हम कनाडा की यूनिवर्सिटीज द्वारा भारत में कैम्पस खोलने पर भी सहमत हुए हैं।

पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति हमारे लिए गहरी चिंता का विषय

हम सहमत हैं किआतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरता दोनों देशों के लिए ही नहीं, पूरी मानवता के लिए साझा और गंभीर चुनौतियां हैं। इनके विरुद्ध हमारा करीबी सहयोग वैश्विक शान्ति और स्थिरता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विश्व में चल रहे अनेक तनावों को लेकर भारत की सोच स्पष्ट है। हमने सदैव शांति और स्थिरता बनाए रखने का आह्वान किया है।पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति हमारे लिए गहरी चिंता का विषय है। भारत वार्ता और कूटनीति के माध्यम से सभी विवादों के समाधान का समर्थन करता है। इस क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए हम सभी देशों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews