Hindi News

2 दिन के मलेशिया दौरे पर PM मोदी, रक्षा और व्यापार सहयोग पर करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, स्वागत में 800 से ज्यादा कलाकार करेंगे नृत्य

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के मलेशिया दौरे पर रहने वाले हैं। इस दौरान वो प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से द्विपक्षीय वार्ता कर विभिन्न मामलों पर चर्चा करेंगे।
2 दिन के मलेशिया दौरे पर PM मोदी, रक्षा और व्यापार सहयोग पर करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, स्वागत में 800 से ज्यादा कलाकार करेंगे नृत्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मलेशिया दौरे पर जाने वाले हैं। उनका यह दौरा 7 और 8 फरवरी 2 दिनों का रहने वाला है। इस दौरान बुक मलेशिया आई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने वाले हैं। इसमें रक्षा और व्यापार में सहयोग जैसे मुद्दों पर विशेष बातचीत की जाएगी।

पीएम के मलेशिया आने को लेकर कहां रहने वाले भारतीयों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके भव्य स्वागत कार्यक्रम के दौरान भारतीय प्रवासी एक बड़े नृत्य प्रदर्शन के साथ मलेशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

पीएम मोदी का मलेशिया दौरा

स्वागत कार्यक्रम के दौरान 800 से ज्यादा कलाकार एक साथ मिलकर नृत्य प्रदर्शन करने वाले हैं। इसे भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्य शैलियों का सबसे बड़ा समूह बताया जाता है। शनिवार की दोपहर प्रधानमंत्री कुआलालंपुर पहुंचेंगे और प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। नृत्य प्रदर्शन का ये प्रयास सेलामत दातांग मोदी जी सामुदायिक स्वागत समारोह में होगा। यहां नरेंद्र मोदी और अनवर इब्राहिम 15000 लोगों की भीड़ को संबोधित करने वाले हैं।

समुदाय में गर्मजोशी का माहौल

भारतीय उच्चायुक्त बीएन रेड्डी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मलेशिया में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय मूल की समुदाय मौजूद है और यह तीसरी सबसे बड़ी भारतीय प्रवासी समुदाय भी है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के नारे का अर्थ स्वागत मोदी जी है जो इस समुदाय की गर्मजोशी और एकता को दर्शाएगा। यह डांस लगभग 5 मिनट तक चलने वाला है जिसमें भारतीय नृत्य परंपराओं का जीवंत मिश्रण देखने को मिलेगा। इसमें भरतनाट्यम, कथक, कथकली, मोहिनीनाट्यम, कुचिपुड़ी, ओडिसी, लावणी, पंजाबी, यक्षगान, बिहू, तमिल लोक जैसे विविध नृत्य और लोक शैलियां शामिल होंगी।

रक्षा के व्यापार पर वार्ता

विदेश मंत्रालय के मुताबिक यह द्वारा रक्षा क्षेत्र में सहयोग के अवसर की तलाश करने के लिए रखा गया है। जिसमें डॉर्नियर विमान की बिक्री, स्कॉर्पीन पनडुब्बियों और एसयू 30 विमानों का रखरखाव शामिल है। पीएम मोदी मलेशिया में भारतीय प्रवासियों और व्यापार प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। आसियान और इंडो पेसिफिक क्षेत्र में मलेशिया भारत के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार है और भारत की एक्ट ईस्ट नीति का प्रमुख स्तंभ भी है। पीएम मोदी का यह तीसरा मलेशिया दौरा है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews