हमारी एकता ही आतंक के खिलाफ लड़ाई का आधार बनेगी, मन की बात कार्यक्रम में पहलगाम आतंकी हमले पर देशवासियों को पीएम मोदी का संदेश

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उन्होंने कहा कि देश का खून खौल रहा है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। मन की बात में मोदी ने देशवासियों से वादा किया है कि साजिश करने वालों को कठोर जवाब दिया जाएगा।
हमारी एकता ही आतंक के खिलाफ लड़ाई का आधार बनेगी, मन की बात कार्यक्रम में पहलगाम आतंकी हमले पर देशवासियों को पीएम मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 121 वे एपिसोड में पहलगाम हमले को लेकर बड़ी बात कही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमले के बाद देशवासियों का खून खौल रहा है और सरकार पीड़ितों को पूरा न्याय दिलाएगी। PM मोदी ने साफ कर दिया है कि इस हमले की साजिश रचने वालों को कठोर जवाब मिलेगा और कोई भी दोषी बचेगा नहीं।

मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हमला न केवल एक जघन्य अपराध है, बल्कि पूरे देश की भावनाओं पर चोट भी है। मन की बात में PM मोदी ने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ इस घटना पर काम कर रही है।

जानिए क्या बोले PM मोदी 

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि ‘जहां कश्मीर में एक तरफ शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में एक अच्छे से चल रही थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी और जहां लोगों की कमाई भी बढ़ रही थी। कश्मीर में युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे, लेकिन यह सब जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को बिल्कुल भी रास नहीं आया है।’ दरअसल पहलगाम हमले को लेकर PM मोदी में घुसा देखने को मिला है। उन्होंने देशवासियों को साफ कर दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ है और अडिग है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया सख्त संदेश

दरअसल इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिया है। इसे लेकर उन्होंने कहा है कि ‘इस हमले के जो दोषि है और जिन्होंने साजिश रची है उन्हें कठोर जवाब दिया जाएगा।’ मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने इसके साथ ही भारत के ग्लोबल स्पेस पावर बनने की भी बात की। उन्होंने यह भी कहा कि- “हमने एक साथ 104 सैटेलाइट्स का लॉन्च करके एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया है। हम चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाले पहले देश बने हैं।” बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पूरे देश को झकझोर दिया है। इस आतंकी हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर ही नहीं, बल्कि देशभर में गुस्से की लहर फैल गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग खुलकर अपना आक्रोश जता रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews