PM मोदी जल्द कर सकते हैं अमेरिका का दौरा, जो बाइडेन से मुलाकात पर हो सकती है इन मुद्दों पर चर्चा

pm modi, pravasi bharatiya divas

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इस महीने के अंत तक अमेरिका (USA) का दौरा कर सकते हैं। फिलहाल अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक खबर सामने आ रही है कि पीएम मोदी जल्द ही अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। आपको बता दें, इस साल की शुरुआत में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पदभार संभाला था जिसके बाद ये पीएम मोदी का पहला अमेरिकी दौरा होगा और वे फेस टू फेस जो बाइडन से पहली बार मुलाकात करेंगे। फिलहाल पीएम मोदी के दौरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी 22 से 27 सितंबर के बीच अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। वहीं अफगानिस्तान में चल रहे सियासी संकट के बीच प्रधानमंत्री का अमेरिका का दौरा करना बेहद खास माना जा रहा है।

ये भी देखें- Scholarship : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, 15 नवंबर तक कर सकते है आवेदन

आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच पहली बार आमने-सामने की मुलाकात होगी। हालांकि इससे पहले दोनों नेता वर्चुअल मीटिंग में 3 बार शामिल हो चुके हैं। इससे पहले पीएम मोदी 2019 में अमेरिका गए थे। इस दौरान उन्होंने और तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ह्यूस्टन में एक विशाल प्रवासी कार्यक्रम को संबोधित किया था। वहीं अब जल्द ही प्रधानमंत्री अमेरिका दौरे पर वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क की यात्रा करेंगे। वाशिंगटन के दौरे के बाद वे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के उच्च स्तरीय वार्षिक सत्र में हिस्सा लेने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर को इस उच्च स्तरीय वार्षिक सत्र को संबोधित कर सकते हैं।

ये भी देखें- MP में लोकायुक्त का शिकंजा, सहकारी बैंक का अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते धराया

आपको बता दें, भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है और हाल ही में भारत की एक महीने की अध्यक्षता खत्म हुई है। वहीं तालिबान के कब्जे के बाद राजनीतिक संकट से जूझ रहा अफगानिस्तान इस बार संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में महत्वपूर्ण मुद्दा हो सकता है। पीएम का ये दौरा अफगानिस्तान संकट को देखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है।

ये भी देखें- हैवानियत ! अज्ञात शख्स ने स्ट्रीट डॉग्स के मुंह में डाला एसिड, 5 कुत्तों ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews