आज तमिलनाडु और पुडुचेरी दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु और पुडुचेरी के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यहां वह स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं।
PM Modi Bharat Mandapam New Delhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के एकदिवसीय दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान वह स्वास्थ्य शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी लगभग 7100 करोड रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं। ऐसे कई प्रोजेक्ट है जिनका उद्घाटन पीएम के हाथों किया जाएगा।

ऐसा कहा जा रहा है कि सुबह 11:45 बजे वह पुडुचेरी पहुंचेंगे और यहां कहीं परियोजनाओं के आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा तमिलनाडु में भी कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई जाएगी जिससे कार्यों को गति मिलेगी।

कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

सुबह 11:45 पुडुचेरी में 2700 करोड रुपए की परियोजनाओं के आधारशिला की जाएगी। प्रधानमंत्री इन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे वह मदुरै में 4400 करोड रुपए के प्रोजेक्ट का शुभारंभ करने वाले हैं। इसमें राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण से लेकर पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन शामिल है।

मंदिर में करेंगे पूजा

प्रधानमंत्री तमिलनाडु के श्री सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में पूजार्चना भी करने वाले हैं। उनका मंदिर जाना इसलिए भी खास होने वाला है क्योंकि हाल ही में यहां पहाड़ी पर दीप जलाने को लेकर कानूनी विवाद देखने को मिला था। इस विवाद पर मद्रास हाई कोर्ट ने श्रद्धालुओं के पक्ष में निर्णय लिया था।

पीएम मोदी मदुरै में राजग की एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए भाजपा और हिंदू मुन्नानी जैसे संगठनों ने 2 मार्च को गिरीवलम यानी परिक्रमा का आव्हान किया है। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच पीएम का ये दौरा राजनीतिक परिदृश्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews