Hindi News

27 से 29 अप्रैल तक पीएम मोदी का सिक्किम-उत्तर प्रदेश दौरा, जनता को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 अप्रैल तक सिक्किम और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वह सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के साथ उत्तर प्रदेश में कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
27 से 29 अप्रैल तक पीएम मोदी का सिक्किम-उत्तर प्रदेश दौरा, जनता को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 अप्रैल तक सिक्किम और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहने वाले हैं। यहां वह सिक्किम के गंगटोक में राज्य स्थापना के 50वीं वर्षगांठ समारोह का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन भी करने वाले हैं।

प्रधानमंत्री का यह दौरा सिक्किम से शुरू होगा। यहां राज्य के स्थापना समारोह में भाग लेने के अलावा वो कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के लिए गंगा एक्सप्रेसवे सहित परियोजनाओं का उद्घाटन कार्यक्रम रखा गया है।

प्रधानमंत्री पहुंचेंगे गंगटोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को दोपहर के समय गंगटोक पहुंचेंगे। अगले दिन यानी 28 अप्रैल को वह पालजोर स्टेडियम में सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस समारोह का हिस्सा बनेंगे। वह यहां पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। एक जनसभा भी रखी गई है जिसे वह संबोधित करेंगे।

सिक्किम के बाद उत्तर प्रदेश दौरा

सिक्किम में सब कार्यक्रम संपन्न करने के बाद 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे। यहां वह वाराणसी में शाम करीब 5 बजे महिला सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे। इस दौरान  7350 करोड़ की अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 29 अप्रैल को वह वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा भी करने वाले हैं। पूजा करने के बाद वह हरदोई के लिए रवाना होंगे और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इस एक्सप्रेसवे को विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहे हैं। इसके अलावा पीएम मोदी लगभग 5300 करोड़ की लागत वाली 112 से अधिक परियोजनाओं के आधारशिला रखेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के बनास डेयरी से जुड़े दूध आपूर्तिकर्ताओं को बोनस के रूप में 105 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि भी हस्तांतरण की जाएगी।

अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

पीएम मोदी वाराणसी जंक्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे लाइन परियोजनाओं के आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना के अंतर्गत गंगा नदी पर एक रेल सह सड़क पुल का निर्माण भी किया जाएगा। वह यहां से दो मैं अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाने वाले हैं। इनमें बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews