Grain Storage Scheme: विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना की शुरुआत करेंगे PM मोदी , मजबूत बनेगी खाद्य सुरक्षा

Grain Storage Scheme

Grain Storage Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आज एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। आज पीएम विश्व भर में सहकारी क्षेत्र की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना का उद्घाटन करने वाले हैं। इस योजना के अंतर्गत 11 राज्यों में पैक्सो यानी प्राथमिक कृषि ऋण समितियों का संचालन होगा। इसके अलावा कुछ अन्य योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जाएगा।

500 पैक्सो की शुरुआत

कृषि एवं गोदामों के लिए लगने वाली बुनियादी जरूरतों को समय पर अच्छी तरह पूरा किया जा सके। इस उद्देश्य से देश भर में 5 सौ पैक्सो की नींव रखी जाने वाली है। खाद्य सुरक्षा मजबूत किए जाने के उद्देश्य से खाद्य आपूर्ति श्रृंखला और पैक्सो के गोदामों को एक दूसरे से जोड़ा जाएगा। पैक्सो आराम से सब्सिडी और ब्याज अनुदान का लाभ उठा सके इसके लिए पहले से चलाई जा रही कुछ कृषि विपणन योजनाओं का सहयोग लिया जाएगा।

पैक्सो होंगे डिजिटल

छोटे किसान सशक्त बन एक और सहकारी क्षेत्र मजबूत बने इसलिए पैक्सो में कंप्यूटरीकरण भी किया जाएगा। इससे बिना किसी परेशानी के कनेक्टिविटी मिल सकेगी। पैक्सो को जिला केंद्रीय सहकारी और राज्य सहकारी बैंक के साथ जोड़कर इसे और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। जब ये नाबार्ड से जुड़ जाएंगे तो इनकी बड़ी हुई संचालन क्षमता का फायदा सीमांत किसानों को मिलने वाला है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक कॉमन सॉफ्टवेयर निर्मित किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews