आज हथकरघा दिवस समारोह में शामिल होंगे PM Modi, वस्त्र शिल्प कोष का ई-पोर्टल करेंगे लॉन्च

Rozgar mela

National Handloom Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के भारतीय वस्त्र और शिल्प कोष का ई पोर्टल लॉन्च करने वाले हैं। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में खादी बुनकर, हथकरघा कारीगर भी भाग लेने वाले हैं।

कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे लेकर ट्वीट किया है और कहा है कि यह लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय वस्त्रों और हथकरघा को लोकप्रिय बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण अवसर है।

ई-पोर्टल की शुरुआत

जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी एक ई पोर्टल का शुभारंभ भी करने वाले हैं। वस्त्रों और शिल्प से जुड़े हुए इस पोर्टल को राष्ट्रीय फैशन एवं प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम में 3000 से ज्यादा कारीगर, हथकरघा और बुनकर भाग लेने वाले हैं।

पोर्टल से सुविधा

लॉन्च किया जाने वाला पोर्टल कपड़ा और शिल्प का भंडार है। यह पोर्टल सभी हथकरघा समूहों, बुनकर सेवा केंद्र, निफ्ट परिसरों, राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम, भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिक संस्थान परिसर, हथकरघा निर्यात संवर्धन परिषद, केवीआईसी संस्थान,राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम समेत राज्य के विभिन्न कलात्मक विभागों को एक साथ लाने का काम करने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआत से ही शिल्प कौशल की परंपरा को जीवित रखने के प्रयास किए हैं। वह हमेशा कारीगरों और शिल्पकारों का प्रोत्साहन कर उन्हें समर्थन करते आए हैं। इस के तहत आज ये आयोजन किया जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews