आज से विवेकानंद रॉक पर 45 घंटे के ध्यान में बैठेंगे PM Modi, आम लोगों के लिए समुद्र तट पर एंट्री बैन, सुरक्षा में लगेंगे 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी

PM Modi आज से 45 घंटे के लिए ध्यान में बैठने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने विवेकानंद रॉक मेमोरियल को चुना है। पीएम के यहां आने की तैयारियां जोर-शोर से जारी है।
Pm modi

PM Modi Maditation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के बाद आज से 45 घंटे के लिए ध्यान में बैठने वाले हैं। इस ध्यान के लिए उन्होंने विवेकानंद रॉक मेमोरियल को चुना है। पीएम नरेंद्र मोदी के यहां आने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लगभग 2000 पुलिसकर्मियों और सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया जाएगा।

पीएम का जो कार्यक्रम तय किया गया है। उसके मुताबिक 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक वह ध्यान में बैठने वाले हैं। रॉक मेमोरियल समुद्र तट के किनारे मौजूद है। ऐसे में दो दिनों तक पर्यटकों को यहां जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गुरुवार से शनिवार तक समुद्र तट पर्यटकों के लिए बंद रखा गया है और प्राइवेट बोट भी यहां नहीं जा सकेगी। पीएम मोदी यहां हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।

ऐसा है शेड्यूल

प्रधानमंत्री मोदी के मेडिटेशन शेड्यूल की बात करें तो वह सबसे पहले तिरुवनंतपुर जाएंगे।यहां से एमआई 17 हेलीकॉप्टर के जरिए कन्याकुमारी पहुंचेंगे। यहां वो शाम 4:35 पर पहुंचेंगे। सूर्यास्त का नजारा देखने के बाद पीएम मोदी ध्यान में बैठेंगे और 1 जून को दोपहर 3:30 पर कन्याकुमारी से वापस लौटेंगे।

क्यों चुनी ये जगह

जब प्रधानमंत्री मोदी के ध्यान में बैठने की बात सामने आई थी। जब यह बताया गया था कि वह विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान करने वाले हैं। उस समय हर किसी के मन में यह सवाल था कि आखिरकार इस जगह को क्यों चुना गया है। आपको बता दें कि यह वही जगह है, जिसका स्वामी विवेकानंद के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा था। देश भर में घूमने के बाद को यहां पहुंचे थे और विकसित भारत का सपना देखा था। इसका गौतम बुद्ध के साथ भी गहरा संबंध है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews