पीएम मोदी की 3 दिन मंत्रियों के साथ बैठक, तैयारी से आने के निर्देश, इन मुद्दों पर फोकस

पीएम मोदी

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। मोदी कैबिनेट विस्तार (Modi cabinet expansion) के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  पहली बार मंत्रियों के साथ बैठक लेने जा रहे है। खबर है कि संसद के मानसून सत्र के बीच 10 से 12 अगस्त के बीच 3 दिन लगातार प्रधानमंत्री मोदी मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

यह भी पढ़े.. बाढ़ के बाद बड़ा एक्शन: श्योपुर कलेक्टर को हटाया, जानें किसे मिलीं नई जिम्मेदारी

सूत्रों के मुताबिक, यह महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 10 अगस्त से संसद (Parliament) भवन एनेक्सी में तीन दिन हर शाम 6 बजे होगी। इस दौरान भारत के लिए केंद्र सरकार (Central Government) के दृष्टिकोण समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सभी मंत्रियों को तैयारी के साथ अपने कामों की रिपोर्ट लेकर बैठक में आने को कहा गया है।वही आगामी चुनावों और उपचुनावों को देखते हुए उनकी क्या तैयारी है, कैसे सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है आदि इसके बारे में भी जानकारी ली जा सकती है।

इसके अलावा इस मैराथन बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि मंत्रिपरिषद (Modi Cabinet Meeting) की बैठक में मोदी सरकार के बचे कार्यकाल के लिए एजेंडा तय होगा। नए मंत्रियों को विस्तार से उनके विभागों और मंत्रालयों के बारे में भी समझाया जाएगा। पीएम मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में आयोजित इन बैठकों में मंत्रियों के कामकाज का लेखा-जोखा भी रखा जाएगा। बताते चले कि हाल ही में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट कमिटी की एक अहम बैठक हुई थी।

यह भी पढ़े.. किसान सम्मान निधि: PM मोदी देंगे किसानों को तोहफा, सोमवार को आएगी 9वीं किश्त

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews