Police Transfer 2024: राज्य में हुए 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले, मिली नई पोस्टिंग, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

राज्य में 8 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 6 पुलिस उपाधीक्षकों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। 
police transfer

Police Transfer 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। एक आईपीएस और 7 पीपीएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। इस संबंध में शासन द्वारा 19 सितंबर गुरुवार को आदेश जारी किया गया है।

6 पुलिस उपधीक्षकों, एक सहायक पुलिस अधीक्षक और 1 सहायक पुलिस आयुक्त को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सौरभ श्रीवास्तव , सहायक पुलिस आयुक्तर, कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर का स्थानंतरण हो गया है। उन्हें पुलिस उपाधीक्षक, जनपद बाराबंकी पद पर नियुक्त किया गया है।

जौनपुर को मिले नए एएसपी (UP IPS Transfer) 

जौनपुर सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर बैच 2021 के आईपीएस अधिकारी आयुष श्रीवास्तव को तैनात किया गया है। वह पहले सहायक पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और पोस्टिंग के इंतजार में थे।

इन पीपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी (UP PPS Transfer)

  • शिवम मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, सुल्तानपुर को पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय लखनऊ पद पर तैनात किया गया है।
  • रेखा बाजपेई, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय को पुलिस उपाधीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय पद पर भेजा गया है।
  • गोपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, हाथरस को स्थानंतरित करके सहायक सेनानायक 47वीं वाहिनी, पीएसी, गाजियाबाद पर पर नियुक्त किया गया है।
  • डॉ बीनू सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, बाराबंकी को पुलिस उपाधीक्षक, एएनटीएफ पद पर भेजा गया है।
  • सौरभ सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, मेरठ को पुलिस उपाधीक्षक बांदा जनपद पद पदस्थ किया गया है।
  • योगेंद्र कृष्ण नारायण , पुलिस उपाधीक्षक, यूपीपीएसएल, प्रयागराज को पुलिस उपाधीक्षक हाथरस पद पर भेजा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews