Transfer News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, राज्य में हुए 45 एएसपी और DSP के तबादले, मिली नई पोस्टिंग, देखें लिस्ट 

1 सितंबर को 37 अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और 8 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का तबदला किया गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
police transfer

Police Transfer News: उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। 37 अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और 8 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) के प्रभार में बदलाव किया गया है। उन्हें कई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेश संजय सिंघल ने 1 सितंबर रविवार को आदेश भी जारी कर दिया है।

कासगंज, बरेली, हापुड़, अयोध्या, बस्ती, शाहजहांपुर, संतकबीरनगर, जालौन, गोरखपुर और मथुरा जनपद के पुलिस उपाधीक्षक बदले गए हैं। ईओडब्ल्यू मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनात अवधेश कुमार सिंह का स्थानांतरण किया गया है। वहीं गोरखपुर, देवरिया, बदायूं, बांदा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, वाराणसी समेत कई जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण किया गया है।

डीएसपी स्तर के इन पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला (UP PPS Transfer)

जनपद बस्ती पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनात प्रीति खरवार को सहायक सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद के पद पर तैनात किया गया है। ईडब्ल्यओ, मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक अवधेश कुमार सिंह को जालौन जनपद पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनात किया गया है। संदीप कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद अयोध्या को मथुरा भेजा गया है।  आशुतोष शिवम, हापुड़ जनपद पुलिस उपाधीक्षक को बरेली में तैनात किया गया है। अनीता चौहान, जनपद बरेली पुलिस उपाधीक्षक को हापुड़ जनपद भेजा गया है। विजय कुमार राणा को पुलिस उपाधीक्षक, जनपद कासगंज से हटाकर सहायक सेनानायक, 08वीं वाहिनी पीएसी बरेली पद पर नियुक्त किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर के पद पर शाहजहांपुर जनपद पुलिस उपाधीक्षक पद पर कार्यरत बी.एस वीर कुमार को तैनात किया गया है। वहीं गोरखपुर जनपद पुलिस उपाधीक्षक पद पर दीपांशी राठौड़ को तैनात किया गया है।

transfer

एएसपी स्तर के इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी (UP Transfer News)

भीम कुमार गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) जनपद देवरिया को अपर पुलिस अधीक्षक ए.टी.एस, यूपी लखनऊ पद पर तैनात किया गया है। दिगंबर कुशवाहा को उपसेना नायक 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर बनाया गया है।  शिवराज को अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) बरेली से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक बांदा जनपद पद पर तैनात किया गया है। सुनील कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) देवरिया जनपद पद पर तैनात किया गया है।

आलोक मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक, बदायूं जनपद को औरैया जनपद अपर पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट  प्रयागराज पद पर कुलदीप सिंह को नियुक्त किया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त जनपद लखनऊ के पद पर नवीन कुमार सिंह को भेजा गया है। संजीव कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, रायबरेली जनपद बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक कंट्रोल रूम, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक यूपी पद पर वीरेंद्र कुमार को तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों के स्थानंतरण की सूची नीचे दी गई है।
police transfer
police transfer
police transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews