राजस्थान में सियासी संकट: कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी का इस्तीफा, पार्टी में हड़कंप

कांग्रेस विधायक

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बाद राजस्थान (Rajasthan) में बीते एक साल से चल रहा सियासी संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब सचिन पायलट खेमे (Sachin Pilot ) के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी (MLA Hemaram Choudhary) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।कांग्रेस विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket: मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, ऐसे करते थे ग्राहकों से संपर्क

कांग्रेस विधायक के इस्तीफे के खबर लगते ही पार्टी में हड़कंप मच गया है, हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि हेमाराम चौधरी ने किन कारणों से इस्तीफा दिया, हालांकि सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चौधरी लंबे समय से सीएम अशोक गहलोत से नाराज चल रहे थे।पिछले साल गहलोत सरकार के ख़िलाफ हुई मुहिम में भी वे सचिन पायलट ख़ेमे में थे।

यह भी पढ़े.. Cyclone Tauktae: सड़क पार कर रही महिला पर अचानक गिरा विशाल पेड़ और फिर, Video Viral

आपको बता दे कि कांग्रेस विधायक चौधरी बाड़मेर के गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र (Gudmalani Assembly Constituency) से विधायक है और वे पिछली गहलोत सरकार (Gehlot Government)  में 2008 से 2013 तक राजस्व मंत्री भी रहे थे और वर्तमान में 5वीं के बार विधायक हैं और पायलट खेमे से आते है और कद्दावर जाट नेता माने जाते है

कांग्रेस विधायक

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews