गोवा में राजनीतिक हलचल हुई तेज, काँग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, 7 कॉंग्रेसी विधायकों ने की होटल में बैठक

mp congress

पणजी, डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र के बाद अब गोवा (Goa) में राजनीतिक हलचल बढ़ती नजर आ रही है। मर्गओ के एक होटल में 7 कॉंग्रेसी (Indian National Congress) विधायकों ने आपस में बैठक की। बताया जा रहा है की कॉंग्रेस के 9 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं, हालांकि इस मीटिंग में 3 कॉंग्रेसी विधायक शामिल नहीं हुए। मीटिंग में मौजूद हुए कॉंग्रेस के विधायक एलेक्सो सिक्वेरा ने कहा की उन्हें हाई कमांड से नहीं बल्कि यहाँ शिष्टाचार मुलाकात के लिए बुलाया गया है।

यह भी पढ़े…  Oppo A97 के कई फीचर्स हुए लीक, सामने आई तस्वीर, जानें जर्मनी में क्यों नहीं होगा यह स्मार्टफोन लॉन्च

बता दें की महाराष्ट्र में विधायकों के पलटी के कारण ही उद्धव सरकार गिर गई थी और शिंदे अपनी सरकार बना पाएं। कुछ ऐसा ही अंदाजा गोवा राजनीति को लेकर भी लगाया जा रहा है। इस महीने के शुरुआत से ही यह चर्चा शुरू हो गई है की माइकल लोबो कॉंग्रेस छोड़ बाकी विधायकों के साथ भाजपा से हाथ मिला सकते हैं। हालांकि अप्रैल में उन्होंने यह भी बयान दिया था की कॉंग्रेस गोवा में अपनी सरकार बना सकती है। उन्होंने यह भी कहा थी केवल एक या दो विधायक ही बीजेपी से जुड़े हो सकते हैं और 10 विधायकों का भाजपा से जुड़े होना यह एक अफवाह है।

यह भी पढ़े… Jasprit Bumrah का रिकॉर्ड तोड़ Bhuvneshwar Kumar बने T20 में भारत के सफल गेंदबाज

रिपोर्ट की माने तो माइकल लोबो जो विधानसभा चुनाव के कुछ समय पहले ही बीजेपी से काँग्रेस में शामिल हुए थे, अब भी उनका कनेक्शन बीजेपी से है। बता दें की इस साल गोवा विधानसभा चुनाव में 11 कॉंग्रेसी विधायकों ने अपनी जीत हासिल की थी। सूत्रों की माने तो 11 में 10 विधायक बीजेपी के संपर्क में हो सकते हैं और गोवा में कॉंग्रेस शिवसेना बन सकती है। हालांकि कॉंग्रेस ने इन सभी बातों को अफवाह बताया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews