किसानों की मदद के लिए प्रधानमंत्री ने किया 100 ड्रोनो का उद्घाटन , मध्यप्रदेश में भी कृषि क्षेत्र में ड्रोन होंगे शामिल

किसानों की मदद के लिए प्रधानमंत्री ने किया 100 ड्रोनो का उद्घाटन , मध्यप्रदेश में भी कृषि क्षेत्र में ड्रोन होंगे शामिल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  किसानों की मदद के लिए  100 ड्रोनों का उद्घाटन किया। किसानों की मदद के लिए खास अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से भारत के अलग-अलग शहरों और कस्बों में खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए 100 किसान ड्रोन का उद्घाटन किया। शनिवार को पीएम मोदी ने डॉन यात्रा का उद्घाटन करते हुए ट्वीट किया कि वीडियो के साथ ट्वीट किया कि, “देश भर में 100 स्थानों पर किसान ड्रोन को क्रियान्वित होते हुए देखकर खुशी हुई। यह एक जीवंत स्टार्ट-अप, @garuda_india द्वारा एक सराहनीय पहल है। नवीन प्रौद्योगिकी हमारे किसानों को सशक्त बनाएगी और कृषि को अधिक लाभदायक बनाएगी । ”

Innovative technology will empower our farmers and make agriculture more profitable. pic.twitter.com/x5hTytderV

— Narendra Modi (@narendramodi) February 19, 2022

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले ड्रोन के नाम से लगता था कि यह सेना से जुड़ी कोई व्यवस्था है या दुश्मनों से मुकाबला करने के लिए इस्तेमाल में आने वाली चीजें हैं। लेकिन अब 21वीं सदी की आधुनिक कृषि व्यवस्था की दिशा में एक नया अध्याय है। मुझे विश्वास है कि ना केवल ड्रोन किसान सेक्टर के विकास में सही साबित होंगे , बल्कि इसमें संभावनाओं का अनंत आसमान भी खुलेगा।

बता दें कि सबसे पहले पंजाब में ड्रोन यात्रा शुरू की गई , जिसके बाद इसे गोवा में शुरू होना है , गोवा के बाद इस कतार में उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश शामिल है। आंध्र प्रदेश में भी ड्रोन यात्रा शुरू कर दी गई है। तमिलनाडु सहित असम राजस्थान तेलंगाना में ड्रोन यात्रा शुरू कर दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews