अखिलेश यादव के DNA टेस्ट की मांग पर प्रियंक कानूनगो का पलटवार, बोले- आप सांसद लोग देश के बच्चों के संरक्षक हैं बच्चे आपकी ज़िम्मेदारी हैं

NCPCR अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने लिखा- ये वही DNA है जो बच्चियों के बलात्कारियों के बचाव में कहता है कि “लड़कों से गलती हो जाती है”। आप बच्चों के लिए क़ानून बनाने वाली संसद के सदस्य हैं पीड़ित बच्ची के प्रति थोड़ी मानवता दिखाइए। जाति, धर्म और DNA से बाहर निकलकर सोचिए माननीय सांसद जी
Akhilesh Yadav Priyank Kanoongo

Akhilesh Yadav Demand for DNA test : अयोध्या में एक 12 साल की नाबालिग के साथ गैंग रेप की घटना ने देश को हिला दिया है, उसके साथ कई महीने दुष्कर्म होता रहा और जब वो गर्भवती हुई तब जाकर मामला खुला, इस मामले में सबसे शर्म की बात ये है कि आरोपी समाजवादी पार्टी के एक्टिव मेंबर है और अयोध्या (फैजाबाद ) सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी है वो उनकी टीम का कोर सदस्य बताया जाता है लेकिन समाजवादी पार्टी ने अभी तक उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है उल्टा अखिलेश यादव ने दुष्कर्म के आरोपी का DNA टेस्ट  करने की वकालत की है। जिसपर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने पलटवार किया है।

अखिलेश यादव ने की है दुष्कर्म आरोपियों के DNA टेस्ट की मांग 

12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में सपा प्रमुख सांसद अखिलेश यादव ने आरोपी के DNA टेस्ट की मांग कर सियासत को भड़का दिया है, अब तक अपनी पार्टी के नेता पर कोई एक्शन नहीं लेने से विपक्ष के निशाने पर आये अखिलेश यादव अब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के निशाने पर आ गए हैं,

NCPCR अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने लिखा – अखिलेश जी आप सांसद लोग देश के बच्चों के संरक्षक हैं

प्रियंक कानूनगो ने अखिलेश की पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा – एक नाबालिग लड़की का बलात्कार हुआ है, आरोप आपकी पार्टी के नेता पर हैं और आप हठधर्मिता से उसका बचाव कर रहे हैं। ये वही DNA है जो बच्चियों के बलात्कारियों के बचाव में कहता है कि “लड़कों से गलती हो जाती है”। आप बच्चों के लिए क़ानून बनाने वाली संसद के सदस्य हैं पीड़ित बच्ची के प्रति थोड़ी मानवता दिखाइए। जाति, धर्म और DNA से बाहर निकलकर सोचिए माननीय सांसद जी … आप सांसद लोग देश के बच्चों के संरक्षक हैं बच्चे आपकी ज़िम्मेदारी हैं।

सपा नेता की बेकरी पर चला बाबा का बुलडोजर  

आपको बात दें कि आज योगी सरकार ने आरोपी मोईद खान की बेकरी पर बुलडोजर चला दिया, राजस्व विभाग ने उसकी संपत्ति की नपाई की की थी जिसमें सरकारी जमीन पर कब्ज़ा मिला था जिसे ढहा दिया गया, खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने बेकरी को सील कर दिया और उसका लाइसेंस रद्द कर दिया।

आरोपी मोइद खान और उसका साथी गिरफ्तार, जेल भेजा 

गौरतलब है कि अयोध्याा में 12 साल की बच्ची से गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्य्क्ष मोइद खान और उसकी बेकरी में काम करने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सपा नेता ने पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर इसका वीडियो बनाया फिर वीडियो दिखाकर और धमकी देकर करीब ढाई महीने तक आरोपी रेप करता रहा। इस काम में उसकी बेकरी के कर्मचारी राजू खान ने उसकी मदद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews