
Officers Promotion 2023: उत्तर प्रदेश के हाई कोर्ट के अधिकारियों के लिए खुशखबरी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सेवा संवर्ग के 136 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इस संबंध में महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जानें किसे कहां मिली पदोन्नति
- महानिबंधक की अधिसूचना के अनुसार, नव सृजित पदो के सापेक्ष घनश्याम, संजीव कुमार सचदेवा, अतुल कुमार श्रीवास्तव को संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी चार के पद से निबंधक सह प्रधान निजी सचिव के पद पर पदोन्नत किए गए है।
- इसके अलावा अनुपम श्रीवास्तव (लखनऊ), राकेश सिंह, श्रवण कुमार मिश्रा, आफाक अहमद, मोहम्मद आजाद अंसारी, कृष्ण कुमार बरनवाल (लखनऊ), अनुज कृष्ण श्रीवास्तव (लखनऊ), बाल गोपाल सिंह, विजय कुमार बाजपेई, हरिशंकर मिश्रा, रतन प्रकाश द्विवेदी, सैयद अतहर मोहम्मद, मोहम्मद इशरत को उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी-तीन के पद से संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी-चार के पद पर पदोन्नति दी गई है।
शिक्षकों के पदोन्नति की प्रक्रिया भी शुरू
यूपी शासन ने बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित जूनियर बेसिक विद्यालयों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदोन्नति की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो 30 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी। इसमें कम से कम 5 साल का अनुभव पूरा करने वाले स्थायी सहायक अध्यापक-अध्यापिका अर्ह होंगे। वहीं यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर शासन की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

